नेट्स में इस गेंदबाज के सामने कांप गए विराट कोहली, बुरी तरह हुए परेशान; फिर किया महान बल्लेबाजों वाला काम
वनडे सीरीज की तैयारी में जुटे विराट कोहली को नेट्स में तेज गेंदबाज आकिब नबी ने काफी परेशान किया। हालांकि, ...और पढ़ें
-1793507948437_m.webp)
विराट कोहली ने किया जमकर अभ्यास

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 सीरीज तो टीम इंडिया अपने नाम कर चुकी है और इस सीरीज का आखिरी मैच आज खेला जाना है। इसके बाद नजरें वनडे सीरीज पर टिक जाएंगी जिसकी शुरुआत चार नवंबर से होगी। इसकी तैयारी टीम इंडिया ने शुरू कर दी है। वनडे सीरीज में नजरें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर रहेंगी जिन्होंने रविवार सुबह नेट्स में हिस्सा लिया।
कोहली और रोहित इस समय सिर्फ वनडे ही खेलते हैं। दोनों जब नेट्स पर पहुंचे तो सभी का ध्यान इन दोनों की तरफ ही था, लेकिन इस नेट सेशन में ऐसा कुछ हुआ जिसकी किसी को आदत नहीं है। एक गेंदबाज ने कोहली का खासा परेशान किया।
संघर्ष करते दिखे कोहली
यह गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि प्रसिद्ध कृष्णा की जगह शुरुआती तीन वनडे मैचों में टीम इंडिया में शामिल किए गए तेज गेंदबाज आकिब नबी हैं। नबी आखिरी दो मैचों के लिए टीम का हिस्सा थे, लेकिन कृष्णा के चोटिल होने के बाद वह अब पूरी वनडे सीरीज खेंलेगे। आकिब ने नेट्स में कोहली को खासा परेशान किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आकिब लगातार कोहली के बल्ले का बाहरी किनारा निकाल रहे थे। उनकी बाहर जाती गेंदों से कोहली परेशान हो गए थे।
आकिब ने दोनों तरफ गेंद को स्विंग कराया जिससे कोहली को परेशानी हुई। उनकी इस गेंदबाजी ने बताया कि जिस फॉर्म को लेकर उनकी तारीफ हो रही है और टीम इंडिया में उन्हें जगह मिली है वो बरकरार है।
कोहली ने की वापसी
शुरुआत में आकिब को खेलना कोहली के लिए परेशानी साबित हो रहा था। वह बीट भी हो रहे थे और बार-बार गेंद उनके पैड पर लग रही थी, लेकिन इस महान बल्लेबाज ने फिर बताया कि उन्हें महान क्यों कहा जाता है। इस खिलाड़ी ने तुरंत वापसी की और आकिब की गेंद को फिर अच्छे से खेला।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।