IND vs NZ: बस 56 रन और ग्लेन फिलिप्स कर जाएंगे वो अनोखा काम, हेमिल्टन में करेंगे रिकॉर्ड्स की बारिश
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स भारत के खिलाफ खेले जाने वाले पांचवें टी20 मैच में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम ...और पढ़ें

ग्लेन फिलिप्स पर रहेंगी नजरें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मैच में शानदार शतक जमाने वाले ग्लेन फिलिप्स आज खेले जाने वाले पांचवें और आखिरी मैच में फिर नजरों में रहेंगे। इसका कारण एक रिकॉर्ड है जो फिलिप्स हासिल करने के करीब हैं। दोनों टीमों के बीच पांचवां मैच हेमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाना है।
टीम इंडिया ने शुरुआती तीनों मैच जीत सीरीज अपने नाम कर ली है। वहीं, चौथा मैच जीत न्यूजीलैंड ने अपनी साख बचाने की कोशिश की और पांचवें मैच को जीत वह स्कोरलाइन बेहतर करना चाहेगी। इसमें उसे फिलिप्स के तूफानी अवतार की भी जरूरत पड़ेगी।
फिलिप्स बनेंगे नंबर-1
फिलिप्स ने ऑकलैंड में खेले गए पिछले मैच में 107 रन बनाए थे और अपनी टीम को सीरीज में जीत दिलाने में अहम रोल निभाया था। अब फिलिप्स पांचवें मैच में भी यही काम करने की कोशिश करेंगे। अगर फिलिप्स आज के मैच में 57 रन बना लेते हैं तो फिर वह नंबर-1 पर पहुंच जाएंगे। दरअसल, फिलिप्स के अभी तक इस सीरीज में 276 रन हैं और अगर वह 56 रन बना लेते हैं तो यह आंकड़ा 332 हो जाएगा। ऐसे में वह पांच मैचों की बाइलिटरेल सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
अभी इस मामले में इंग्लैंड के फिल सॉल्ट नंबर-1 पर बने हुए हैं जिनके नाम 331 रन हैं। उन्होंने दिसंबर-2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में इतने रन बनाए थे। दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान हैं जिन्होंने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ 316 रन बनाए थे। अभी तक सिर्फ दो ही बल्लेबाजों ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 300 से ज्यादा रन बनाए हैं। फिलिप्स ये काम करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन सकते हैं।
जमकर चल रहा है फिलिप्स का बल्ला
इस सीरीज में फिलिप्स का बल्ला जमकर चल रहा है। वह पहले से ही सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वह भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। अगर वह 15 रन और बना लेते हैं तो फिर मार्क चैपमैन को पीछे कर एक बाइलिटरेल टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के बल्लेबाज बन जाएंगे।
अभी तक सीरीज में उन्होंने तीन 50 प्लस स्कोर बनाए हैं और अगर आज वह एक और अर्धशतक बनाते हैं तो फिर सिर्फ तीसरे ऐसे बल्लेबाज बनेंगे जिसने पांच मैचों की बाइलिटरेल टी20 सीरीज में चार या उससे ज्यादा बार 50 का आंकड़ा पार किया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।