विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मैंने देखा कि रोहित अभी भी जीरो पर', स्टंप माइक में कैद हुई चैट पर खुलकर बोले हिटमैन, बताया क्यों अंपायर से करनी पड़ी थी बात

Published: Tue, 05 Mar 2024 08:14 PM (IST)

रोहित पहले दो टी-20 मैचों में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे। ऐसे में हिटमैन जब तीसरे मैच में उतरे ...और पढ़ें

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने अंपायर संग हुई बातचीत का किया खुलासा।
Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने अंपायर संग हुई बातचीत का किया खुलासा।

HighLights

  1. रोहित शर्मा ने किया अंपायर संग हुई बातचीत का खुलासा
  2. स्टंप माइक में कैद हुई थी रोहित की आवाज

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ खेला गया रोमांचक तीसरा टी-20 मुकाबला तो याद ही होगा आपको। जी हां, हम उसी मैच की बात कर रहे हैं, जिसका नतीजा दो सुपर ओवर खेलने के बाद निकला था। इसी मुकाबले में रोहित शर्मा की एक चैट स्टंप माइक में कैद हुई थी, जिसमें वह अंपायर के फैसले पर बिफरे हुए नजर आए थे। भारतीय कप्तान ने उस किस्से को याद करते हुए विस्तार से पूरी कहानी का अब खुलासा किया है।

रोहित ने किया स्टंप माइक चैट का खुलासा

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पांचवें टेस्ट मैच से पहले एक इवेंट के दौरान उस चैट को लेकर बातचीत की। उन्होंने बताया, "जब आप लगातार दो मैचों में जीरो स्कोर करके आ रहे हों, तो हम जानते हैं कि पहला रन बनाना कितना जरूरी होता है। मैंने बल्ले से चौका जड़ा, लेकिन शायद अंपायर ने नोटिस नहीं किया और उन्होंने उसको लेग बाय दे दिया।"

यह भी पढ़ें- Dhoni-Jadeja नहीं, IPL 2024 में CSK के लिए वरदान साबित होगा यह खिलाड़ी, नहीं खलेगी Devon Conway की कमी!

भारतीय कप्तान ने आगे कहा, "मैं आमतौर पर बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड को ज्यादा नहीं देखता हूं। मेरा ध्यान बैटिंग पर होता है, पर जब ओवर खत्म हुआ, तो मेरी आंखें स्कोर बोर्ड पर गई। मैंने देखा कि रोहित शर्मा अभी भी जीरो पर हैं। मुझे ऐसा लगा कि मैंने अभी तो चौका लगाया। ऐसे में मैं अभी भी जीरो पर कैसे? ऐसे में मैंने अंपायर वीरू से पूछा कि आपने गेंद को थाई पैड पर लगने का इशारा किया?"

क्या था मामला?

दरअसल, रोहित पहले दो टी-20 मैचों में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे। ऐसे में हिटमैन जब तीसरे मैच में उतरे, तो उन्होंने अपना खाता चौके के साथ खोला। हालांकि, अंपायर ने गेंद को रोहित के बल्ले से लगने के बावजूद लेग बाय का इशारा किया था। इसके बाद रोहित अंपायर से बात करने चले गए थे। स्टंप माइक में रोहित को कहते हुए सुना गया था, "वीरू थाई पैड दिया क्या पहला बॉल, इतना बड़ा बैट लगा है भाई, पहले से ही मेरे दो जीरो हो गए हैं।"