विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPL 2027: क्या रोहित शर्मा होंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान? एमआई के रहस्यमयी पोस्ट ने बढ़ाई हलचल; फैंस भी हुए कन्फ्यूज

Published: Thu, 26 Nov 2026 12:27 PM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2026 12:42 PM (IST)

मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2027 में नए कप्तान के साथ उतरेगी। मुंबई इंडियंस की पोस्ट के बाद नए कप्तान को लेकर चर्चा और तेज हो गई है। 

रोहित शर्मा (P.C- MI X)

रोहित शर्मा (P.C- MI X)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2027 में मुंबई इंडियंस का कप्तान कौन होगा, इसे लेकर सस्पेंस जारी है। हार्दिक पांड्या के टीम से अलग होने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम नए कप्तान के साथ अगले सीजन में उतरेगी। आईपीएल के मिनी ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने एक रहस्यमयी पोस्ट किया है। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को टीम के नए कप्तान के साथ जोड़ा जा रहा है। वहीं इस पोस्ट के बाद रोहित शर्मा के संभावित कप्तान के तौर पर लौटने की अटकलें भी लगाई जा रही है।

पांच बार के आईपीएल चैंपियन ने बुधवार को बिना किसी कैप्शन के एक तस्वीर शेयर की। इसमें एनिमेटेड हाथ में मुंबई इंडियंस की कैप पकड़े हुए एक तस्वीर नजर आ रही है। इस तस्वीर के सामने के बाद फैंस के बीच हलचल तेज हो गई है। फैंस का मानना है कि यह तस्वीर मुंबई इंडियंस की आईपीएल खिताब जीत के बाद पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के जश्न की तरह है। मुंबई इ़ंडियंस की पोस्ट के बाद कुछ फैंस रोहित शर्मा की कप्तानी पर मुहर भी लगा रहे हैं। हालांकि मुंबई इंडियंस की तरफ से कप्तानी को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ भी घोषणा नहीं की है।

 

रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने जीते हैं पांच खिताब

रोहित शर्मा की कप्तानी में ही मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। मुंबई इंडियंस ने साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में रोहित की कप्तानी में आईपीएल का खिताब जीता। आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने कप्तानी में बदलाव करते हुए रोहित की जगह हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान बना दिया। हालांकि इस फैसले को लेकर फैंस काफी गुस्से में नजर आए और इसे लेकर हार्दिक पांड्या को मैदान पर कई बार ट्रोल किया गया।

हार्दिक ने छोड़ा मुंबई इंडियंस का साथ

आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टीम का साथ छोड़ दिया। हार्दिक पांड्या ट्रेड के जरिए पंजाब किंग्स में शामिल हुए। हार्दिक पांड्या की जगह मुंबई इंडियंस की टीम में अर्शदीप सिंह की एंट्री हुई है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2024 से 2026 तक लगातार तीन आईपीएल सीजन खेले, जिसमें मुंबई की टीम को 44 मुकाबलों में से 17 में जीत और 27 में हार मिली। मुंबई की टीम पिछले तीन सीजन में एक बार भी फाइनल में जगह नहीं बना सकी।

यह भी पढ़ें- IND VS NZ: कोहली की कप्तानी में मिली थी हार, अब बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया, क्राइस्टचर्च में कैसा है भारत का रिकॉर्ड ?

यह भी पढ़ें- 'हमें बहाने खोजने की जगह', टॉम लैथम ने लिया यू टर्न; शुभमन गिल को दिया जवाब

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।