विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Roger Binny: कौन हैं बीसीसीआइ के नए बॉस रोजर बिन्नी, 1983 वर्ल्ड कप में किया था दमदार प्रदर्शन

By Piyush KumarEdited By:
Published: Tue, 18 Oct 2022 12:17 PM (IST)

रोजर बिन्नी भारत के पहले एंगलो-इंडियन क्रिकेटर हैं। उनका परिवार मूल रूप से स्टॅाकलैंड का रहने वाला है। बाद में ...और पढ़ें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष रोजर बिन्नी की फाइल फोटो।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष रोजर बिन्नी की फाइल फोटो।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 1983 वर्ल्ड कप जीताने वाले टीम के सदस्य रोजर बिन्नी (Roger Binny) का अध्यक्ष बनने का ऐलान कर दिया है। उन्हें 36वां अध्यक्ष बनाया गया। वो पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के स्थान पर बोर्ड का अध्यक्ष पद संभालेंगे। 14 जुलाई 1955 में जन्मे रोजर बिन्नी, भारत के पहले एंगलो-इंडियन क्रिकेटर हैं। उनका परिवार मूल रूप से स्टॅाकलैंड का रहने वाला था। बाद में वो भारत आकर बसे थे।

27 टेस्ट मैच खेल चुके हैं रोजर बिन्नी

अंततराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने टेस्ट में डेब्यू 21 नवंबर 1979 में किया था। उन्होंने अपने करियर में 27 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1534 रन बनाए हैं, वहीं, 47 विकेट भी झटके हैं। वहीं, रोजर बिन्नी ने 72 वनडे मुकाबले भी खेले, जिसमें उन्होंने 2260 रन बनाए हैं।

साल 1983 वर्ल्ड कप को जीताने में रोजर बिन्नी ने बड़ा योगदान निभाया था। उन्होंने उस टूर्नामेंट में 18 विकेट हासिल किए थे। उनके बाद दूसरे स्‍थान पर 17 विकेट के साथ मदन लाल का नंबर आता है। रोजर बिन्नी एक शानदार बल्लेबाज, गेंदबाज के अलावा एक अच्छे फील्डिर भी थे। हालांकि उनकी बॅालिंग सबसे बेहतर थी। उनके पास गेंद स्विंग कराने की गजब की कला थी। गौरतलब है कि वो एक ऐसे दौर के गेंदबाज थे जहां तेज गेंदबाजों का काम गेंद से सिर्फ चमक निकालकर गेंद स्पिनर के हवाले कर देने के लिए होती थी। 

उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय कॅरियर में कई बार उच्चक्रम के फ्लॉप हो जाने पर सैयद किरमानी के साथ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को संकट से निकालने में अहम भूमिका निभाई। 

बेटे के साथ पक्षपात करने का लगा था आरोप

रोजर बिन्नी को साल 2012 में बीसीसीआई का चयनकर्ता चुना गया। उस समय उनके बेटे भी टीम इंडिया में खेलने के लिए दावेदार हो चुके थे। ऐसी स्थिति में रोजर बिन्नी पर पक्षपात के कुछ आरोप लगे। लेकिन रोजर बिन्नी ने अपने निष्पक्ष होने की ऐसी मिसाल पेश की, जिसके जितनी भी सराहना की जाए, कम है।

यह भी पढ़ें: BCCI AGM: गांगुली की जगह BCCI के 36वें अध्यक्ष चुने जाएंगे रोजर बिन्नी, ICC चेयरमैन को लेकर भी होगी चर्चा