विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका! न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे मैच से ऋषभ पंत हुए बाहर

By Abhishek TripathiEdited By: Priyanshu Tiwari
Published: Sat, 31 Oct 2026 11:30 PM (IST)

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। वो फिट हो गए ...और पढ़ें

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण, नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत जल्द ही मैदान पर वापसी करने वाले हैं। चोट से उबरने के बाद उन्होंने दोबारा स्किल ट्रेनिंग शुरू कर दी है। फिलहाल उन्हें किसी तरह का दर्द महसूस नहीं हो रहा है और न ही चोट से जुड़े कोई क्लीनिकल लक्षण दिखाई दे रहे हैं।

हालांकि, प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में उनकी वापसी को लेकर अभी कोई निश्चित समय-सीमा तय नहीं की गई है। एहतियात के तौर पर उन्हें न्यूजीलैंड-ए के विरुद्ध होने वाले तीसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच के लिए भारत-ए टीम से बाहर कर दिया गया है।

सात नवंबर से शुरू होगा मैच

भारत-ए और न्यूजीलैंड-ए के बीच तीसरा चार दिवसीय मैच सात नवंबर से शुरू होगा। वहीं भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 19 नवंबर से शुरू होगा। अब ये देखना होगा कि क्या टीम प्रबंधन पंत के पूरी तरह फिट होने पर उन्हें सीधे पहले टेस्ट में मौका देगा या वहां पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे विकेटकीपर ध्रुव जुरैल को मौका दिया जाएगा।

टेस्ट मैच से पहले पंत के पास अभ्यास का एकमात्र मौका यही अनौपचारिक टेस्ट था। ऐसे में टीम प्रबंधन उस विकेटकीपर को मौका देने के बारे में सोच सकता है जो वहां की परिस्थितियों से सामंजस्य बना चुका है, क्योंकि फिट होने के बावजूद पंत को न्यूजीलैंड की परिस्थितियों से सामंजस्य बनाने में समय लगेगा।

ईरानी कप में हुए थे चोटिल

पंत पिछले दिनों जम्मू में खेले गए ईरानी कप के खिताबी मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए थे। इसके बाद से ही उनकी फिटनेस पर नजर रखी जा रही है। राहत की बात यह है कि उनकी रिकवरी सही दिशा में आगे बढ़ रही है और उन्होंने अभ्यास भी शुरू कर दिया है।

अब मेडिकल और सपोर्ट स्टाफ उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। सेंटर आफ एक्सीलेंस के सूत्रों के अनुसार, स्किल ट्रेनिंग दोबारा शुरू करने के बाद पंत की फिटनेस और मैच खेलने की तैयारी का आकलन करने के लिए उन्हें तीन से चार अभ्यास सत्र पूरे करने होंगे।

इन सत्रों के दौरान उनकी शारीरिक स्थिति, बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग से जुड़ी गतिविधियों पर ध्यान दिया जाएगा। इन अभ्यास सत्रों के नतीजों के आधार पर ही उनकी वापसी की योजना तैयार की जाएगी।

तीन से चार स्किल सेशन पूरे होने के बाद ही पंत के रिटर्न टू प्ले (आरटीपी) यानी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की समय-सीमा स्पष्ट हो सकेगी। टीम प्रबंधन और मेडिकल स्टाफ पंत की वापसी को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते। उनकी पूरी तरह फिटनेस हासिल करना प्राथमिकता है, ताकि वापसी के बाद उन्हें दोबारा चोट की समस्या का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें- PAK vs SL: मेंडिस के शतक पर भारी पड़ा फखर जमान का सैकड़ा, पाकिस्तान ने चेज किया 326 रन; जीता ट्राई सीरीज का खिताब

यह भी पढ़ें- WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया हारने के बाद टॉप-2 से बाहर, क्या फाइनल में बनेगा टीम इंडिया का चांस?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।