विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, ऋषभ पंत फिटनेस टेस्ट में हुए फेल

Published: Mon, 02 Nov 2026 05:54 PM (IST)

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को झटका लगा है, क्योंकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए हैं।

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर सके हैं। टीम इंडिया के लिए ये बड़ा झटका है। उनके इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच जारी तीन मैचों की अनौपचारिक टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में खेलने की संभावना थी लेकिन अब उस पर भी खतरा मंडरा रहा है।

पंत को ईरानी कप के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया का कप्तान बनाया गया था। उसी मैच के दौरान उन्हें साइड स्ट्रेन की समस्या हुई, जिसके बाद इंडिया ए की सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर हो गए। उनकी जगह ध्रुव जुरैल को टीम का कप्तान बनाया गया। पंत को अगले एक या दो दिन में अपनी फिटनेस साबित करनी होगी और उसके बाद ही उन्हें न्यूजीलैंड दौरे के लिए हरी झंडी मिलेगी।

ऋषभ पंत नहीं पास कर सके फिटनेस टेस्ट

पंत का बीसीसीआई के बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में फिटनेस टेस्ट हुआ। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक ये फिटनेस टेस्ट रविवार को हुआ, जहां पंत फेल हो गए। हालांकि, न्यूजीलैंड दौरे के लिए जाने से पहले उन्हें अगले दो दिनों में अपनी फिटनेस साबित करनी होगी। इसके लिए उन्हें एक और मौका दिया जाएगा। बता दें दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 नवंबर से होने वाली है।

सीओई में पंत 23 अक्टूबर से ही अभ्यास शुरू कर चुके हैं। वे कीपिंग और बल्लेबाजी कर रहे हैं। पंत को अगले दो दिन में अपनी फिटनेस साबित कर न्यूजीलैंड के लिए उड़ान भरनी होगी क्योंकि तीसरा अनौपचारिक मैच 7 नवंबर से खेला जाना है। ऐसे में उन्हें हर हाल में अपनी फिटनेस साबित करनी होगी।

जसप्रीत बुमराह के खेलने की उम्मीद

दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया के लिए आखिरी बार कोई मैच एशियन गेम्स 2026 का फाइनल खेला था। उसके बाद से उन्होंने कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है। ऐसे में इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच होने वाले तीसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच खेल सकते हैं। बुमराह न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो चुके हैं और वे इंडिया-ए वर्सेस न्यूजीलैंड-ए मैच में खेलते हुए भी दिख सकते हैं। वे भी सीओई में अपनी चोट पर काम कर रहे थे और रविवार को फिटनेस टेस्ट भी पास कर लिया।

यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में किया बड़ा उलटफेर, इंग्लैंड और श्रीलंका के उड़ाए होश

यह भी पढ़ें- 'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी गलती', पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने चयनकर्ताओं पर निकाली भड़ास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।