विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में किया बड़ा उलटफेर, इंग्लैंड और श्रीलंका के उड़ाए होश

Published: Mon, 02 Nov 2026 05:13 PM (IST)

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने वनडे रैंकिंग में इतिहास रचते हुए पहली बार छठा स्थान हासिल किया है। उन्होंने इंग्लैंड और ...और पढ़ें

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो: ACB)

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो: ACB)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने वनडे क्रिकेट के इतिहास में बड़ा कारनामा किया है। अफगानी टीम ने वनडे में इंग्लैंड और श्रीलंका को भी पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने बहुत कम समय में ही अपनी पहचान बनाई है। टीम ने 2009 में वनडे क्रिकेट पहली बार खेला था और उसके बाद अब उन्होंने 17 सालों में ही इंग्लैंड और श्रीलंका जैसी टीमों को पीछे छोड़ दिया है।

अफगानिस्तान की टीम खुद को लगातार बेहतर कर रही है। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ी-बड़ी टीमों को टक्कर दी है और उन्हें हरा चुकी है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमों को भी अफगानियों ने पटखनी दी है। अब उन्होंने एक और कमाल कर दिया है। अफगानिस्तान की टीम ने ताजा वनडे रैकिंग में इंग्लैंड और श्रीलंका को भी पीछे छोड़ दिया है।

अफगानिस्तान ने रचा इतिहास

वनडे रैंकिंग में अफगानिस्तान की टीम छठे स्थान पर पहुंच गई है। वनडे में पहली बार अफगानी टीम छठे नंबर पर पहुंची है। इससे पहले अफगानी टीम टॉप-10 से भी बाहर थी लेकिन अब वे छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड को पाकिस्तान में खेली गई ट्राई सीरीज में हार का सामना करना पड़ा, जिससे वे आठवें स्थान पर खिसक गए हैं।

अफगानिस्तान का शानदार सफर

अफगानिस्तान ने साल 2009 में पहली बार कोई वनडे मैच खेला था। उसके बाद से लगातार टीम बेहतर हुई है। उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान और इंग्लैंड को हराया था। अफगानी टीम के लिए ये बड़ी उपलब्धि थी क्योंकि उन्होंने विश्व कप में कुल 4 मुकाबले जीते थे।

वनडे रैंकिंग में भारत टॉप पर

टीमों की वनडे रैंकिंग की बात करें, तो टीम इंडिया पहले स्थान पर मौजूद है। भारतीय टीम की बात करें, तो उनके 115 रेटिंग प्वाइंट्स हैं। दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड की है, जिनके 109 रेटिंग प्वाइंट्स हैं। 104 प्वाइंट्स के साथ साउथ अफ्रीका की टीम तीसरे नंबर मौजूद है। पाकिस्तान टीम ने हाल ही में ट्राई नेशन सीरीज में जीत हासिल की और इसी के साथ उन्होंने रैंकिंग में छलांग लगाई और चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम पांचवें नंबर मौजूद है।

यह भी पढ़ें- भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी गलती, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने चयनकर्ताओं पर निकाली भड़ास

यह भी पढ़ें- गौतम गंभीर ने टी20 टीम के खिलाड़ियों को दी चेतावनी, एक महीने की छुट्टी के लिए दिया 'होमवर्क'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।