'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी गलती', पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने चयनकर्ताओं पर निकाली भड़ास
पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने भुवनेश्वर कुमार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 टीम में चुनने पर चयनकर्ताओं की आलोचना की ...और पढ़ें

भुवनेश्वर कुमार

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की चार सालों बाद टीम इंडिया में वापसी हुई। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ चार टी20 मैचों में मौका मिला लेकिन वे सिर्फ एक विकेट ले सके। उनके खराब प्रदर्शन के बाद अब भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर इरफान पठान ने चयनकर्ताओं पर सवाल उठाए हैं। पठान का कहना है कि भुवी को चुनकर सेलेक्टर्स ने बड़ी गलती की।
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर का कहना है कि भुवनेश्वर को टी20 टीम में चुनने का कोई मतलब नहीं था। उनका कहना है कि टी20 वर्ल्ड कप अभी काफी दूर है और ओडीआई विश्व कप नजदीक है। ऐसे में भुवनेश्वर को टी20 की बजाय वनडे में चुना जाना चाहिए था। उन्होंने भुवनेश्वर की वापसी को तो सही ठहराया लेकिन टी20 फॉर्मेट में चुनने को लेकर चयनकर्ताओं को जमकर फटकार लगाई।
इरफान पठान ने निकाली अपनी भड़ास
पठान ने भुवी के टी20 में सेलेक्शन को लेकर अपने यूट्यूब चैनल पर बात की। उन्होंने कहा, "मेरे हिसाब से टी20 सीरीज में भुवनेश्वर को खिलाना गलत फैसला था। इसमें कोई शक नहीं कि भुवनेश्वर सीनियर और एक अच्छे बॉलर हैं। हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप अभी बहुत दूर है, जिससे उन्हें इस फॉर्मेट में खिलाने पर सवाल उठ रहे हैं। 50 ओवर का वर्ल्ड कप पास है और अगल आप उसके लिए भुवनेश्वर को तैयार कर रहे होते, तो समझ में भी आता।"
पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी ने आगे कहा, "टी20 सीरीज में भुवनेश्वर को शामिल करके युवा गेंदबाजों को मौका देने से चूक गए। उनकी जगह कोई युवा गेंदबाज खेल सकता था और ऐसे में उसे कीमती अनुभव भी मिल जाता। मयंक यादव सभी मैच खेल सकते थे और उन्हें अनुभव मिलता। प्रिंस यादव भी खेल सकते थे। भुवी के खेलने की वजह से युवा गेंदबाजों को न्यूजीलैंड की धरती पर अनुभव मिलने का आपने अच्छा मौका गंवा दिया।"
भुवनेश्वर की वापसी रही फीकी
भुवी ने टीम इंडिया में चार साल बाद वापसी की। उन्होंने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ वे अपनी लय हासिल नहीं कर सके। उन्हें चार मैचों में सिर्फ एक विकेट मिला। इसके अलावा उन्होंने हर मैच में नौ की अधिक इकोनॉमी से रन खर्च किए।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।