विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गौतम गंभीर ने टी20 टीम के खिलाड़ियों को दी चेतावनी, एक महीने की छुट्टी के लिए दिया 'होमवर्क'

Published: Mon, 02 Nov 2026 02:38 PM (IST)

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को टी20 सीरीज में 3-2 से हराया, जिसके बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों को ...और पढ़ें

गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों को दिया होमवर्क

गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों को दिया होमवर्क

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-2 से हरा दिया। इसके बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने अपनी टीम को चेतावनी दे डाली है। भारत को अब अपनी अगली टी20 सीरीज तकरीबन एक महीने बाद श्रीलंका के खिलाफ खेलनी है और इस एक महीने के लिए गंभीर ने टीम को होमवर्क भी दे दिया है।

गंभीर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पांचवें और आखिरी टी20 मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में स्पीच दी और उन खिलाड़ियों को होमवर्क दिया जो अब भारत लौटेंगे। टी20 टीम के कई खिलाड़ी अपने घर वापसी करेंगे जबकि कुछ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड में ही रुकेंगे।

सैट कर दी टोन

हेमिल्टन में खेले गए मैच में भारत को हार मिली, लेकिन फिर ही गंभीर ने टीम की तारीफ की और कहा कि इस सीरीज जीत ने पूरे दौरे की टोन सैट कर दी। बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में गंभीर ने कहा, "आप अपना सिर गर्व से ऊंचा करते हुए वापस लौट सकते हैं। हम आखिरी के दो मैच भी जीतना चाहते थे, लेकिन कई बार चीजें हमारे पक्ष में नहीं होती हैं। मुझे लगता है कि आपने पूरे दौरे के लिए टोन सैट कर दी है। सीरीज की शुरुआत से पहले मैंने कहा था आपके पास पूरे दौरे के लिए राह दिखाने का मौका है। अब यह वनडे और टेस्ट टीम पर है कि वह वहां से शुरुआत करें जहां से आपने छोड़ा है।"

 

खिलाड़ियों को दिया होमवर्क

न्यूजीलैंड सीरीज के बाद भारत को अब अपनी अगली टी20 सीरीज दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ खेलनी है। इस दौरान जो ब्रेक मिलेगा उसे लेकर गंभीर ने टीम के सभी खिलाड़ियों को चेतावनी दे डाली है। उन्होंने कहा कि इस ब्रेक के दौरान फिटनेस में गिरावट नहीं आनी चाहिए और सभी को लगातार फिटनेस पर काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा, "हम जानते हैं कि हम ज्यादा टी20 क्रिकेट नहीं खेलते हैं। हमें अब एक महीने का ऑफ मिला है। इसलिए इस बात को सुनिश्चित करें कि फिटनेस बनाए रखें और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए तैयारी करें। हम किसी भी टीम को हल्के में नहीं ले सकते। हमें एक टीम के तौर पर आगे बढ़ना होगा, सोचना होगा और खेलना होगा।"

यह भी पढ़ें- रोहित और विराट में से न्यूजीलैंड में कौन जमाएगा सबसे ज्यादा शतक? पुजारा ने कर दी भविष्यवाणी

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड पर टूटी आफत, दो खिलाड़ी हुए बाहर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।