टी20 के बाद अब ईशान किशन की होगी टेस्ट टीम में वापसी, न्यूजीलैंड दौरे पर पंत की जगह मिल सकता है मौका
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट मैचों में उनकी उपलब्धता अनिश्चित है। उनकी ...और पढ़ें

ईशान किशन-ऋषभ पंत

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का न्यूजीलैंड के विरुद्ध आगामी टेस्ट मैचों में खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। उनकी चोट को देखते हुए टेस्ट सीरीज में उनकी उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। ऐसे में विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को भारतीय टीम में मौका मिलने की संभावना पर चर्चा शुरू हो गई है।
पंत की बाईं ओर निचली पसली के आसपास चोट लगी है और उस हिस्से में सूजन भी है। हालांकि, जांच में पसली या कार्टिलेज में फ्रैक्चर के स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं। मौजूदा स्थिति के अनुसार, पंत अक्टूबर के आखिरी सप्ताह से मैदान पर वापसी के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। हालांकि, उनकी वापसी पूरी तरह से चोट से उबरने और मेडिकल टीम से फिटनेस की मंजूरी मिलने पर निर्भर करेगी।
ऋषभ पंत की जगह ईशान किशन को मिल सकता है मौक
पंत की अनुपलब्धता की स्थिति में भारतीय टीम को विकेटकीपर के विकल्प पर विचार करना पड़ सकता है। ईशान किशन इस दौड़ में संभावित विकल्प हो सकते हैं। हालांकि, न्यूजीलैंड के विरुद्ध टेस्ट सीरीज के लिए उनके चयन को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। भारतीय टीम प्रबंधन पंत की रिकवरी पर नजर रखेगा और उनकी फिटनेस के आधार पर आगे का फैसला लिया जा सकता है।
भारत-ए टीम में पंत की जगह कुमार कुशाग्र
विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को सोमवार को न्यूजीलैंड दौरे के पहले दो मैचों के लिए भारत-ए टीम में चोटिल रिषभ पंत की जगह शामिल किया गया। बीसीसीआइ ने सोमवार को यह जानकारी दी। ईरानी कप में शेष भारत टीम की कप्तानी कर रहे पंत के बाईं ओर खिंचाव आ गया है, जिसके कारण वह पहले दो मैचों से बाहर हो गए हैं। इस दौरे के लिए पंत की उपलब्धता उनकी फिटनेस पर निर्भर थी।
ध्रुव जुरैल करेंगे कप्तानी
बीसीसीआई ने बताया कि वह फिलहाल बोर्ड की मेडिकल टीम की देखरेख में हैं और अच्छी तरह से उबर रहे हैं। तीसरे मैच में उनकी उपलब्धता पर फैसला बाद में लिया जाएगा। पंत की चोट शुरुआती अनुमान से अधिक गंभीर नजर आ रही है। पुरुष चयन समिति ने पहले दो मैचों के लिए पंत की जगह कुशाग्र को टीम में शामिल किया है। भारत-ए की कप्तानी ध्रुव जुरैल करेंगे। वह विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
