'तुम्हें दुनिया की हर खुशी मिले...', रिंकू सिंह के बर्थ-डे पर सपा सांसद प्रिया सरोज का बधाई पोस्ट हुआ वायरल
रिंकू सिंह आज अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। रिंकू के जन्मदिन पर उनकी मंगेतर प्रिया सरोज ने खास मैसेज भेजा है।
-1791803698884_m.webp)
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह आज यानी सोमवार, 12 अक्तूबर को अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस दौरान उनकी होने वाली पत्नी और समाजवादी पार्टी की सांसद ने सोशल मीडिया पर इमोशनल मैसेज के साथ बर्थ-डे विश किया।
रिंकू और प्रिया ने 8 जून 2025 को लखनऊ में सगाई की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों चार दिसंबर 2026 को वाराणसी के द रमाडा होटल में शादी करेंगे, जिसमें क्रिकेट और राजनीति से जुड़े बड़े-बड़े लोगों की आने की उम्मीद है।
प्रिया ने इस तरह रिंकू को किया बर्थ-डे विश
प्रिया ने रिंकू के बर्थडे के मौके पर साथ में इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की। प्रिया ने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे आरके, मैं कामना करती हूं, तुम्हें दुनिया की हर खुशी, प्यार और सफलता मिले, जो आप डिजर्व करते हो। आपके पास हमेशा खुश रहने की वजह हो और आपके सारे सपने पूरे हों। यह आपके लिए, हमारे लिए और उन खूबसूरत यादों के लिए है जो अभी बननी बाकी हैं।"
View this post on Instagram
रणजी ट्रॉफी में गरजा रिंकू का बल्ला
रिंकू इस समय रणजी ट्रॉफी 2026-27 में खेल रहे हैं. वो उत्तर प्रदेश टीम का हिस्सा हैं। रिंकू ने इस दौरान बिहार के खिलाफ शानदार शतक ठोका। रिंकू ने आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 112 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
रिंकू के अलावा यूपी के लिए माधव कौशिक ने 150 रन ठोके। इसके अलावा आराध्य यादव ने 84 रनों का योगदान दिया, जिसकी वजह से यूपी ने पहली पारी में 540 रनों का विशालकाय स्कोर खड़ा कर दिया।
टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं रिंकू
रिंकू घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा कर रहे हैं। मगर वो भारतीय टीम में अपनी जगह पुख्ता करने में नाकामयाब रहे हैं। रिंकू आखिरी बार जिंबाब्वे दौरे पर टीम का हिस्सा थे।
रिंकू को इसके बाद वेस्टइंडीज सीरीज से बाहर कर दिया गया। इसके अलावा, न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी वो टीम का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, जिस तरह रिंकू प्रदर्शन कर रहे हैं, वो जल्द ही टीम में वापस आ सकते हैं।
