विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत-श्रीलंका पहला वनडे मैच दिल्ली से अहमदाबाद में होगा शिफ्ट? BCCI ने साफ की तस्वीर

Published: Mon, 12 Oct 2026 04:31 PM (GMT+05:30)

बीसीसीआई ने भारत-श्रीलंका वनडे मैच को दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट करने की खबरों का खंडन किया है। बोर्ड सचिव देवजीत ...और पढ़ें

इंडिया वर्सेस श्रीलंका

इंडिया वर्सेस श्रीलंका

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले मैच को अहमदाबाद शिफ्ट करने वाली खबरों का भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष देवजीत सैकिया ने खंडन किया है। उनका कहना है कि बीसीसीआई ने अब तक कोई फैसला नहीं किया है। सैकिया ने ये भी कहा है कि शेड्यूल से जुड़ी किसी भी अपडेट के लिए बीसीसीआई की सूचनाओं पर ही ध्यान देना चाहिए।

श्रीलंका की टीम इसी साल दिसंबर में भारत का दौरा करेगी, जहां दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेले जाने हैं। इसका पहला मुकाबला दिल्ली में होना है और इसी को लेकर खबरें सामने आ रही थी कि मैच को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शिफ्ट किया जा सकता है लेकिन सैकिया ने इसे खारिज कर दिया है।

देवजीत सैकिया ने किया खारिज

बीसीसीआई सचिव ने 13 दिसंबर को दिल्ली में होने वाले मैच को अहमदाबाद शिफ्ट करने वाली खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा, "ऐसी खबरें सही नहीं हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि दिल्ली में होने वाले भारत-श्रीलंका वनडे मैच को अहमदाबाद में शिफ्ट किया जा सकता है। बीसीसीआई ने इस तरह का कोई भी फैसला नहीं लिया है। हम मीडिया के साथियों से गुजारिश करते हैं कि शेड्यूल से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए सिर्फ बीसीसीआई की सूचनाओं पर ध्यान दें।"

उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि दो देशों के बीच होने वाली सीरीज के कार्यक्रम एक पॉलिसी के तहत तय होते हैं। फिलहाल मैच को शिफ्ट करने पर कोई विचार नहीं किया गया है। सैकिया ने कहा, "ये बात भी साफ करना जरूरी है कि दो देशों के बीच होने वाले मैच आमतौर पर एक स्टैंडर्ड पॉलिसी के तहत ही तय किए जाते हैं।"

मुकाबले को क्यों शिफ्ट करने की आई खबर

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में कुछ मरम्मत का कार्य चल रहा है, जिसकी वजह से मैच को शिफ्ट किया जा सकता है। दावा किया गया था मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो सकता है। हालांकि, अब बीसीसीआई ने इसे खुद खारिज कर दिया है।

यह भी पढ़ें- 'सुपरपावर ओपनर', अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी का मुरीद हुआ पूर्व भारतीय क्रिकेटर; तारीफ में पढ़े कसीदे

यह भी पढ़ें- विराट कोहली के वीडियो देख निखारी बैटिंग, फिर भारत में आकर टीम इंडिया का किया बंटाधार; कौन है ये ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज?