मैच जीतने के बाद महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे कुलदीप यादव और तिलक वर्मा, कहा- मिलती है खुशी
भारतीय टीम की वेस्टइंडीज पर जीत के बाद कुलदीप यादव और तिलक वर्मा ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन किए।
-1791801930217_m.webp)
कुलदीप यादव और तिलक वर्मा ने किए महाकाल मंदिर के दर्शन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हरा दिया। इसी के साथ उसने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त ले ली। इस जीत के बाद टीम इंडिया के सदस्य कुलदीप यादव और तिलक वर्मा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे।
महाकाल मंदिर उज्जैन में है जो इंदौर के पास है। जब भी टीम इंडिया इंदौर जाती है उसके खिलाड़ी महाकाल के दर्शन करने पहुंचते हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ। कुलदीप और तिलक टीम के सपोर्ट स्टाफ के साथ दर्शन करने पहुंचे।
दर्शन कर मिलती है खुशी
कुलदीप और तिलक आज सुबह महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। दर्शन करने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि दर्शन करने के बाद उन्हें खुशी मिलती है और जब भी मौका बनता है वह यहां आते हैं। कुलदीप ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, "बहुत-बहुत अच्छा लगा। जब भी मौका मिलता है हमेशा आते हैं, भगवान के दर्शन करते हैं। बहुत खुशी मिलती है। हमारे साथ तिलक भी हैं, हमारा सपोर्ट स्टाफ भी है। उम्मीद है कि हम अच्छा क्रिकेट खेलें और भारत सभी खेलों में आगे बढ़े। भगवान की कृपा हमेशा बनी रहे।"
#WATCH | Cricketer Kuldeep Yadav says, "It felt great. Whenever I get an opportunity, I come and have darshan. It gives me immense joy. Tilak Varma is also here. The supporting staff of the team is also with us...May we play good Cricket and go ahead in every sport. May we keep being blessed by the God."
— ANI (@ANI) October 12, 2026
भारत को मिली जीत
जहां तक मैच की बात है तो भारत को इस मैच में जीत मिली। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 223 रनों का स्कोर खड़ा किया। मेजबान टीम के लिए अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों पर छह चौके और पांच छक्कों की मदद से 69 रनों की पारी खेली। उनके अलावा ईशान किशन ने 37 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम सात विकेट के नुकसान पर 209 रन ही बना सकी।
यह भी पढ़ें- वेस्टइंडीज और टीम इंडिया के बीच 'सिक्सर किंग' बनने की कड़ी टक्कर, 13 छक्कों का है फर्क
