'भाई बेइज्जती मत कराना...', उधार का बल्ला लेने के बाद Prince Yadav ने मचाया धमाल; Video में किया बड़ा खुलासा
प्रिंस यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 में उधारी के बल्ले से कमाल कर दिया।
-1791789760134_m.webp)
प्रिंस यादव

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को तीसरे टी20 में उधारी के बल्ले से कमाल कर दिया। प्रिंस ने आखिरी के ओवरों में तीन चौके लगाकर टीम इंडिया की पारी में अहम योगदान दिया।
प्रिंस ने मुकाबले में छह गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने लगभग 217 की स्ट्राइक रेट से 13 रन बनाए। उनके दिए गए योगदान की वजह से भारतीय टीम का स्कोर 220 के पार पहुंच गया।
भारत ने यह मुकाबला 14 रनों से जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। मैच के बाद प्रिंस ने खुलासा किया कि जिस बल्ले से उन्होंने चौके लगाए, वो अभिषेक शर्मा ने दिया था।
अभिषेक के बल्ले से कमाल कर गए प्रिंस
इंडियन क्रिकेट टीम के इंस्टाग्राम हैंडल पर मैच के बाद एक वीडियो शेयर किया गया। इस दौरान ही प्रिंस ने बताया कि उन्हें अभिषेक ने बल्ला गिफ्ट किया और कहा, "बस बेइज्जती मत कराना।"
प्रिंस ने बल्ले से अभिषेक और टीम इंडिया दोनों के इज्जत की मान रख ली और तीन चौके लगाकर कमाल कर दिया। आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब प्रिंस ने उधारी के बल्ले से धमाल मचाया।
प्रिंस ने इससे पहले अभिषेक के ही बैट से आयरलैंड में भी छक्का लगाया था। प्रिंस ने वीडियो में ये भी कहा कि अगली बार फिर वो अभिषेक का ही बैट ले जाएंगे।
अभिषेक ने की प्रिंस की बल्लेबाजी की तारीफ
अभिषेक ने प्रिंस की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "मैंने इसकी बैटिंग देखी है, अगर किसी ने नहीं देखी है तो बता दूं, दिल्ली में सिंगल फट्टी में नाम चलता है इसका, सिंगल फट्टी का मतलब वन ऑन वन मैच, जहां एक ही बंदे को गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनो करनी होती है, तो इसमें वो टैलेंट है, चौके छक्के लगाने का। हमने आज देखा और आगे भी देखते रहेंगे।"
गौरतलब है कि भारत ने तीसरा मुकाबला जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल कर ली है. दोनों टीमों के अब सीरीज का चौथा मुकाबला 14 अक्टूबर को हैदराबाद में होगा, जहां टीम इंडिया की नजर मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होगी।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड दौरे से पहले बढ़ीं भारत की मुश्किलें, साई सुदर्शन को फिर लगी चोट; लंगड़ाते हुए गए बाहर
यह भी पढ़ें- 'वो हंसता नहीं है', ईशान किशन की सीरियसनेस से परेशान हो गए हैं अभिषेक शर्मा, हंसाने के लिए करते हैं लाख जतन
