विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'वो हंसता नहीं है', ईशान किशन की सीरियसनेस से परेशान हो गए हैं अभिषेक शर्मा, हंसाने के लिए करते हैं लाख जतन

Published: Mon, 12 Oct 2026 12:00 PM (IST)

अभिषेक शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 में ईशान किशन के साथ शतकीय साझेदारी के बाद उनकी बल्लेबाजी के दौरान गंभीर रहने की आदत पर बात की।

अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के बीच हुई शतकीय साझेदारी

अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के बीच हुई शतकीय साझेदारी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने रविवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इस मैच में उन्होंने ईशान किशन के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी भी की। यह दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं, लेकिन अभिषेक अपने खास ईशान की न हंसने की आदत से परेशान हो गए हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में इन दोनों के बीच 108 रनों की साझेदारी हुई। अभिषेक ने इस मैच में 30 गेंदों पर छह चौके और पांच छक्कों की मदद से 69 रन बनाए। वहीं, ईशान ने 18 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 37 रनों की पारी खेली।

अपनी जोन में रहते हैं ईशान

तीसरे मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए अभिषेक शर्मा ने ईशान और अपनी साझेदारी पर बात की। उन्होंने कहा कि ईशान जब बल्लेबाजी करने आते हैं तो ज्यादा हंसते नहीं हैं और अपनी ही जोन में रहते हैं। उन्होंने कहा, "सबसे पहले, जब ईशान बल्लेबाजी करने आतें है तो वह आसानी से हंसते नहीं हैं। मुझे उन्हें हंसाना पड़ता है और थोड़ा सहज महसूस कराना पड़ता है क्योंकि जब वो बल्लेबाजी करने आतें है तो अपने ही जोन में रहना पसंद करते हैं।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हमारी बॉन्ड अच्छी है। हमारी आईपीएल में भी अच्छी साझेदारी है। इसलिए हम एक दूसरे को अच्छे से समझते हैं।"

ईशान पर रहता है दबाव

अभिषेक ने कहा कि ईशान जब नंबर-3 पर खेलने आते हैं तो उन पर दबाव रहता है और वह उसे हल्का करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा, "जब ईशान नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आते हैं तो मुझे लगता है कि उन पर थोड़ा दबाव रहता है। मैं उन पर से दबाव हटाने की कोशिश करता हूं और कोशिश करता हूं कि वह उस तरह से खेलें जैसे आमतौर पर खेलते हैं। हम स्थितियों या किसी और चीज के बारे में ज्यादा बात नहीं करते हैं। हम बस एक-दूसरे का साथ देना पसंद करते हैं।"

यह भी पढ़ें- IND vs WI: ऐसा पहली बार हुआ है 15 सालों में! 2 महीने बाद प्लेइंग-11 में लौटे प्रिंस यादव ने बल्ले से कर दिया कमाल, अश्विन के बराबर पहुंचे

यह भी पढ़ें- IND vs WI: हाथ आए मौके को गंवाने के बाद दर्द में हैं शाई होप, खिलाड़ियों को दे डाली नसीहत