IND vs WI: हाथ आए मौके को गंवाने के बाद दर्द में हैं शाई होप, खिलाड़ियों को दे डाली नसीहत
भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में मिली हार के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने निराशा व्यक्त की ...और पढ़ें
-1791779533203_m.webp)
शाई होप हार से हैं निराश

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने रांची में खेले गए दूसरे टी20 मैच में 250 रनों का टारगेट चेज करते हुए भारत को न भूलने वाली हार दी थी। इस जीत के बाद टीम आत्मविश्वास से भरी थी और उसके पास तीसरे मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त लेने का मौका था। हालांकि, टीम इंडिया ने ऐसा होने नहीं दिया। विंडीज के कप्तान शाई होप को इसका अफसोस है और उन्होंने अपनी टीम की कमियां भी गिनाई हैं।
भारत ने रविवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 223 रन बनाए थे। इस स्कोर के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 209 रन ही बना पाई। होप दूसरे मैच में टीम की जीत के हीरो थे, लेकिन तीसरे मैच में उनका बल्ला भी नहीं चला।
हार की हैं कई वजहें
होप ने कहा कि तीसरे टी20 मैच में उनकी टीम ने कई सारी गलतियां की हैं जिनसे बचा जा सकता था। मैच के बाद होप ने कहा, "आप कई सारी चीजों पर उंगली उठा सकते हैं, लेकिन क्रिकेट के खेल में गुंजाइश कम ही रहती है। एक विजयी टीम के तौर पर आप अहम पल निकाल सकते हैं। संभवतः गेंदबाजी में हम बेहतर कर सकते थे। हमने कुछ बाउंड्रीज जाने दीं।"
उन्होंने कहा, "मैं मानता हूं कि जिस तरह से हमने खेल में वापसी की थी वो शानदार थी। बाहर से आप अगर साझेदारी देखें तो वह काफी खतरनाक थी, लेकिन हमने कुछ विकेट लिए और वापसी की।"
अच्छी ओपनिंग साझेदारी की जरूरत
होप ने कहा कि टीम को एक अच्छी ओपनिंग साझेदारी ढूंढ़नी होगी। विंडीज के कप्तान ने कहा, "हमें एक अच्छी साझेदारी ढूंढ़नी होगी ताकि हम मंच प्रदान कर सकें, लेकिन एक या दो खिलाड़ियों पर उंगली नहीं उठा सकते। मुझे लगता है कि हमारी पारी के दौरान अंत में गेंद थोड़ा परेशान कर रही थी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों को श्रेय जाता है। उन्होंने शानदार गेंदबाजी की और बताया कि यॉर्कर कैसे फेंकी जाती है।"
