IND vs WI: जीत के बाद भी वेस्टइंडीज के डर में जी रहे हैं श्रेयस अय्यर, तीसरे मैच के बाद सामने आया खौफ
भारतीय टीम ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। ...और पढ़ें
-1791776688486_m.webp)
श्रेयस अय्यर को है विंडीज का डर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरे टी20 मैच में शानदार वापसी करते हुए वेस्टइंडीज को 14 रनों से हरा दिया। इसी के साथ मेजबान टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त ले ली है। इस जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर खुश हैं, लेकिन उन्होंने साथ ही वेस्टइंडीज के डर को भी सरेआम जाहिर किया है।
भारत ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 223 रन बनाए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम पूरे 20 ओवर खेलने के बाद सात विकेट खोकर 209 रन ही बना सकी। रांची में खेले गए पिछले मैच में विंडीज टीम ने 250 रनों का टारगेट हासिल किया था, लेकिन इंदौर में भारतीय गेंदबाजों ने छोटे मैदान पर भी उसके तूफानी बल्लेबाजों को बांधे रखा।
अय्यर को वेस्टइंडीज का डर
मैच के बाद अय्यर ने अपने गेंदबाजों की जमकर तारीफ की, लेकिन उनकी बातों में विंडीज का डर भी साफ तौर पर दिखा। मैच के बाद अय्यर ने कहा, "यह शानदार था क्योंकि गेंदबाज इस आत्मविश्वास से भरे हुए थे कि उनके पास जो प्लान है वो उसे लागू करना चाहते हैं। सोच में यह स्पष्ठता साफ दिखाई दे रही थी। वह अपने प्लान को लागू करने को लेकर काफी निर्णायक थे और जब मैं उन्हें गेंद दे रहा था तो हर कोई चुनौती के लिए तैयार था। आप टीम से यही चाहते हो।"
अय्यर ने कहा, "वेस्टइंडीज को आप कभी भी हल्के में नहीं ले सकते हो। इसलिए हमें यह बात सुनिश्चित करनी थी कि हम लापरवाह न बनें। दोनों ही मैदान हाई स्कोरिंग थे, लेकिन जरूरी था कि हम अपनी प्रक्रिया पर बने रहें और अपना रूटीन फॉलो करें।"
अभिषेक शर्मा को सराहा
अय्यर ने टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की भी जमकर तारीफ की है। अभिषेक ने इस मैच में तूफानी पारी खेली और 30 गेंदों पर छह चौके और पांच छक्कों की मदद से 69 रन बनाए। अंत में प्रिंस यादव ने भी अच्छे हाथ दिखाए और छह गेंदों पर जरूरी 13 रन बनाए जो जीत का अंतर साबित हुए।
अय्यर ने दोनों की तारीफ करते हुए कहा, "हमारी शुरुआत असाधारण थी। अभिषेक ने वही किया जो वह पावरप्ले में करते हैं। उनके बाद ईशान किशन ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। प्रिंस ने अंत में अच्छा कैमियो खेला। वह काफी अहम रन थे।"
