विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Tilak Varma वेस्टइंडीज के खिलाफ अजीब तरह से हुए आउट, लापरवाही में गंवाया विकेट - Video

Published: Sun, 11 Oct 2026 11:48 PM (GMT+05:30)

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में तिलक वर्मा एक अजीबोगरीब तरीके से रन आउट हो गए। उन्हें लगा कि ...और पढ़ें

तिलक वर्मा

तिलक वर्मा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मैच में तिलक वर्मा अजीब तरह से रन आउट हुए। दरअसल, तिलक को लगा कि गेंद बाउंड्री तक चली गई है, जिसकी वजह से वे क्रीज तक नहीं पहुंच सके। इसके बाद वे रन आउट हो गए। वर्मा अच्छी लय में लग रहे थे और शानदार बैटिंग कर रहे थे लेकिन ध्यान भटकने की वजह से वे रन आउट हो गए।

विंडीज के खिलाफ तीसरे मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 223 रनों का स्कोर खड़ा किया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने वेस्टइंडीज को 209 रनों के स्कोर पर रोक दिया और मुकाबले में 14 रन से जीत हासिल की। हालांकि, तिलक का रन आउट सबसे अधिक चर्चा का विषय बन गया।

तिलक वर्मा अजीब तरह से हुए रन आउट

ये घटना उस समय हुई, जब वेस्टइंडीज के लिए गुडाकेश मोती गेंदबाजी कर रहे थे। उनकी लो-फुलटॉस गेंद को अक्षर पटेल ने डीप स्क्वायर की तरफ खेला और वहां पर मौजूद कामिल पूरन ने शानदार प्रयास कर गेंद को बाउंड्री तक नहीं पहुंचने दिया। तिलक और अक्षर को लगा कि गेंद चौके के लिए चली गई है और एक रन पूरा करने के बाद उन्होंने कोई रन नहीं लिया और साथ में पिच के बीच खड़े हो गए।

 

दूसरी तरफ पूरन ने पहले अक्षर के छोर की तरफ गेंद फेंकी लेकिन पटेल तब तक क्रीज तक पहुंच गए थे। इसके बाद शाई होप ने गेंद को दूसरे छोर पर मोती की तरफ फेंक दिया। तिलक इस खतरे से अनजान थे लेकिन मोती ने कोई देरी नहीं की और गेंद से स्टंप को उड़ा दिया। इसके बाद थर्ड अंपायर ने रिव्यू में देखा, तो पता चला कि तिलक रन आउट हो गए हैं। वे 16 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हुए।

टीम इंडिया ने हासिल की जीत

दूसरे टी20 मैच में हार के बाद भारत ने तीसरे मुकाबले में जबरदस्त वापसी की। भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा (69) के अर्धशतक के दम पर 223 रन बनाए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 209 रन ही बना सकी और मेन इन ब्ल्यू ने मैच को 14 रनों से अपने नाम कर लिया। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने सबसे अधिक तीन विकेट हासिल किए।

यह भी पढ़ें- IND vs WI 3rd T20I: अभिषेक शर्मा का तूफान, अर्शदीप-नमन का प्रहार; इंदौर में भारत ने वेस्टइंडीज को चटाई धूल

यह भी पढ़ें- Abhishek Sharma ने T20I क्रिकेट में रचा इतिहास, सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया ध्वस्त