IND vs WI 3rd T20I: अभिषेक शर्मा का तूफान, अर्शदीप-नमन का प्रहार; इंदौर में भारत ने वेस्टइंडीज को चटाई धूल
अभिषेक शर्मा (69) की तूफानी बल्लेबाजी के बाद अर्शदीप सिंह और नमन धीर की गेंदबाजी के चलते भारतीय टीम ने तीसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया।
-1791738790417_m.webp)
भारतीय टीम।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अभिषेक शर्मा (69) की तूफानी बल्लेबाजी के बाद अर्शदीप सिंह और नमन धीर की गेंदबाजी के चलते भारतीय टीम ने रविवार को इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 223 रन बनाए थे। रांची में खेले गए दूसरे टी20 में 250 रन चेज करने वाली वेस्टइंडीज के लिए 224 रन का लक्ष्य आसान लग रहा था। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की और मेहमान टीम को मुकाबला नहीं जीतने दिया। ओस ने भी भारतीय गेंदबाजों का साथ दिया। विंडीज टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 209 रन ही बना सकी।
Back in the lead in the #INDvWI T20I series 💪 #TeamIndia clinch the 𝗪 in Indore to go 2️⃣-1️⃣ up ✅ Scorecard ▶️ https://t.co/0ve4uDWSIn @mflone_ https://t.co/35WSM1eUtk
— BCCI (@BCCI) October 11, 2026
भारत की धीमी शुरुआत
लखनऊ और रांची में खेले गए टी20 में टारगेट चेज करने वाली टीम जीती थी। ऐसे में इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दे दिया। शुरुआती इतनी धीमी थी कि करीब ढाई साल में ऐसा पहली बार हुआ जब भारतीय टीम ने शुरुआती दो ओवरों में कोई बाउंड्री नहीं लगाई।
पिछली बार जनवरी 2024 में बेंगलुरू में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 मैच में ऐसा हुआ था। तब से अब तक टीम के 77 मैच हो चुके हैं। दूसरे ही ओवर में बड़ा झटका लगा जब शेमार जोसेफ की 150.8 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से फेंकी गेंद को फ्लिक करने के प्रयास में संजू सैमसन (3) ने मिडविकेट पर निकोलस पूरन को आसान कैच थमा दिया।
अभिषेक का गरजा बल्ला
इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों खासकर अभिषेक शर्मा ने आक्रामक रुख अपनाया। होलकर स्टेडियम के छोटे मैदान पर वे इतने आत्मविश्वास में शॉट खेल रहे थे मानो नेट्स पर अभ्यास कर रहे हों। जहां मन चाहा गेंद को बाउंड्री के पार भेज दिया। उन्होंने 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा करते हुए अपने इरादे जता दिए। मगर अभी मैच में नाटकीय मोड़ आना शेष था।
एक विकेट पर 115 रन बनाकर भारतीय टीम विशाल स्कोर की ओर बढ़ती दिख रही थी, लेकिन अगली 10 गेंदों में तीन विकेट गंवाते हुए मैच का रुख बदल गया। नौवें ओवर में रोस्टन चेज फिर गेंदबाजी पर लौटे और ईशान किशन ने छक्का लगाकर स्वागत किया। अगली ही गेंद पर उन्होंने किशन को फिर ललचाया।
चौथी बार चेज ने किया शिकार
किशन ने जाल में फंसकर आगे बढ़कर मारने का प्रयास किया और स्टंपिंग हो गए। यह चौथी बार था जब रोस्टन चेज ने किशन को टी-20 मैच में आउट किया है। किशन ने 18 गेंदों पर 37 रन बनाए। इसके साथ ही 108 रनों की साझेदारी समाप्त हुई। इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर भी एक रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।
हैरानी इसलिए भी ज्यादा थी कि श्रेयस को स्पिन का अच्छा खिलाड़ी माना जाता है, लेकिन वे सीधी गेंद पर चकमा खा गए। बड़ा झटका अगले ही ओवर में लगा जब शेमार स्प्रिंगर की बाउंसर पर अभिषेक की टाइमिंग ठीक नहीं रही। गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेते हुए हवा में कई और गेंदबाज ने ही कैच लपकते हुए शानदार पारी का अंत किया। 30 गेंदों पर 69 रनों की पारी में अभिषेक ने दर्शकों को अच्छा मनोरंजन किया।
अचानक मैदान में सन्नाटा छा गया, दर्शकों के चेहरे मायूस हो चले और उम्मीदें तिलक वर्मा पर टिक गई। तिलक वर्मा (20) ने जिम्मेदारी से खेलते हुए रनगति को कम नहीं होने दिया। निचलेक्रम के बल्लेबाजों ने बड़ी पारी खेलने के बजाए तेज पारी खेलने को प्राथमिकता दी। स्कोर छोटे रहे, लेकिन टीम का स्कोरबोर्ड गतिमान रहा।
Presence of mind completely missing. Tilak Varma starts walking casually while the ball is still live… And West Indies make him pay with a sharp run-out 🤦 https://t.co/P7A14xNo3M
— Cricket Mindset (@CricketMindset) October 11, 2026
नीतीश रेड्डी ने 21, अक्षर पटेल ने 20, अर्शदीप सिंह ने 11 और प्रिंश यादव ने नाबाद 13 रन बनाए। कैरेबियाई तेज गेंदबाज ज्यादा प्रभावी दिखे। उन्होंने कुल 12 ओवर गेंदबाजी करते हुए 142 रन देकर पांच विकेट लिए वहीं स्पिनरों ने आठ ओवर गेंदबाजी करते हुए 75 रन देकर तीन विकेट लिए।
रिकॉर्ड पर एक नजर
- 2000 रन सबसे तेजी से टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे करने वाले बल्लेबाज बने अभिषेक। उन्होंने यह उपलब्धि 1024 गेंदों में हासिल की।
- 8वीं बार अभिषेक ने 20 से कम गेंदों में अर्धशतक पूरा किया है। कोई भी अन्य बल्लेबाज ऐसा तीन से ज्यादा बार नहीं कर सका।
- 14वीं बार अभिषेक ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर ने अर्धशतक बनाया। इस सीरीज में यह उनका पहला अर्धशतक है।
- 16.2 के रनरेट से अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने 6.4 ओवर में 108 रन जोड़े। यह टी-20 में किसी भी भारतीय जोड़ी द्वारा सबसे तेज शतकीय साझेदारी है।
- 4 साल के बाद कीमो पाल ने वेस्टइंडीज के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। उन्होंने का पिछला मैच मैच अगस्त 2022 में लाडरहिल में भारत के खिलाफ ही खेला था।
सिंह ने होप को किया बोल्ड
224 रन चेज करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही। दूसरे ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने बड़ी मछली जाल में फंसाई। सिंह ने पिछले मैच में शतक लगाने वाले कप्तान शाई होप को बोल्ड किया। होप ने 1 चौके की बदौलत 4 गेंदों पर 4 रन बनाए। इसके बाद शिमरोन हेटमायर और कामिल पूरन ने पारी को संभाला।
पावरप्ले के अगले ही ओवर में नमन धीर ने इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने खतरनाक होते जा रहे शिमरोन हेटमायर को बोल्ड किया। हेटमायर ने 6 चौकों और 2 छक्के की मदद से 26 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली। हेटमायर जब 5 रन पर थे तो उन्हें 1 जीवनदार भी मिला था। नमन के बाद अक्षर पटेल ने विकेट का खाता खोला। 10वें ओवर में उन्होंने रोवमैन पॉवेल (5) को ईशान किशन के हाथों कैच आउट कराया।
11वां ओवर करने आए नमन ने इस बाद कामिल को वापस भेजा। कामिल पूरन ने 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 27 गेंदों पर 42 रन बनाए। 15 ओवर तक वेस्टइंडीज ने 4 विकेट खोकर 149 रन बना लिए थे। टीम को अगले 5 ओवर में जीत के लिए 75 रन चाहिए थे। 16वें ओवर में नीतीश रेड्डी की गेंद पर तिलक वर्मा ने क्वेंटिन सैम्पसन (21) का कैच लिया।
वेस्टइंडीज पर लगातार बड़े शॉट लगाने का दबाव बढ़ रहा था। 18वें ओवर में कीमो पॉल (10) ने बड़ा शॉट लगाया भी। हालांकि, उनकी गेंद तिलक वर्मा के सेफ हाथों में पहुंची। इस ओवर में अर्शदीप सिंह ने शेरफेन रदरफोर्ड (32) को बोल्ड किया। शमार स्प्रिंगर 35 और रोस्टन चेज 5 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 3 और नमन धीर ने 2 विकेट लिए।
