विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऋषभ पंत चोटिल होने के कारण न्‍यूजीलैंड दौरे से हुए बाहर, BCCI ने की रिप्‍लेसमेंट के नाम की घोषणा

Published: Mon, 12 Oct 2026 09:07 PM (IST)

न्यूजीलैंड ए के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। ...और पढ़ें

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, नई दिल्ली। विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को सोमवार को न्यूजीलैंड दौरे के पहले दो मैचों के लिए भारत-ए टीम में चोटिल ऋषभ पंत की जगह शामिल किया गया। बीसीसीआई ने सोमवार को यह जानकारी दी। ईरानी कप में शेष भारत टीम की कप्तानी कर रहे पंत के बाईं ओर खिंचाव आ गया है, जिसके कारण वह पहले दो मैचों से बाहर हो गए हैं।

इस दौरे के लिए पंत की उपलब्धता उनकी फिटनेस पर निर्भर थी। बीसीसीआई ने बताया कि वह फिलहाल बोर्ड की मेडिकल टीम की देखरेख में हैं और अच्छी तरह से उबर रहे हैं। तीसरे मैच में उनकी उपलब्धता पर फैसला बाद में लिया जाएगा। पंत की चोट शुरुआती अनुमान से अधिक गंभीर नजर आ रही है।

इंडिया ए की टीम में कई दिग्गज शामिल

पुरुष चयन समिति ने पहले दो मैचों के लिए पंत की जगह कुशाग्र को टीम में शामिल किया है। भारत-ए की कप्तानी ध्रुव जुरैल करेंगे। वह विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। टीम में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल और वॉशिंगटन सुंदर जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के अलावा देवदत्त पडिक्कल और साई सुदर्शन भी शामिल हैं।

इंडिया ए खेलेगी तीन मुकाबले

भारतीय टीम इसी महीने न्यूजीलैंड का दौरा करेगी, जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 और उतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज होगी, जो 19 नवंबर से शुरू होगी। टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए भारत ए टीम तैयारी करने के लिए तीन मैचों की अनौपचारिक टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस श्रृंखला की शुरुआत 24 अक्टूबर से होगी।

भारत-ए टीम

ध्रुव जुरैल (कप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, वॉशिंगटन सुंदर, आकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़, मुकेश कुमार और कुमार कुशाग्र (शुरुआती दो मैचों के लिए)।

यह भी पढ़ें- Ranji Trophy Round-up: जमानत पर रिहा अभिषेक पोरेल शतक जड़कर फूट-फूटकर रोए, तुषार की हैट्रिक तो उमेश ने मारा 'पंजा' 

यह भी पढ़ें- स्टीफन फ्लेमिंग और ब्रेंडन मैक्कुलम ने की अपनी सेना तैयार, साउदी-पीटरसन समेत इंग्लैंड के कोचिंग स्टाफ में दिग्गजों की एंट्री