विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्टीफन फ्लेमिंग और ब्रेंडन मैक्कुलम ने की अपनी सेना तैयार, साउदी-पीटरसन समेत इंग्लैंड के कोचिंग स्टाफ में दिग्गजों की एंट्री

Published: Mon, 12 Oct 2026 07:57 PM (IST)

स्टीफन फ्लेमिंग और ब्रेंडन मैक्कुलम ने अपने-अपने कोचिंग स्टाफ का एलान कर दिया है। इंग्लैंड के कोचिंग स्टाफ में टिम साउदी और केविन पीटरसन जैसे दिग्गज शामिल है।

स्टीफन फ्लेमिंग और ब्रैंडन मैक्कुलम

स्टीफन फ्लेमिंग और ब्रैंडन मैक्कुलम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने स्टीफन फ्लेमिंग और ब्रेंडन मैक्कुलम के कोचिंग स्टाफ का एलान कर दिया है। फ्लेमिंग के साथ चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस की इंग्लैंड टीम में एंट्री हुई। वहीं मैक्कुलम के साथ केविन पीटरसन और टिम साउदी जैसे दिग्गज जुड़े हैं।

पीटरसन इंग्लैंड की व्हाइट बॉल टीम में मेंटर की भूमिका निभाएंगे, जबकि गेंदबाजी कोच साउदी रहेंगे। इसके अलावा, सारा टेलर और जीतन पटेल भी मैक्कुलम के साथ काम करते हुए दिखेंगे।

फ्लेमिंग के कोचिंग स्टाफ में सिमंस की एंट्री

फ्लेमिंग ने कुछ ही समय पहले सीएसके के हेड कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद मैक्कुलम को हटाकर इंग्लैंड टेस्ट टीम की कमान उन्हें सौंप दी गई थी। अब फ्लेमिंग के कोचिंग स्टाफ का एलान हुआ, जिसमें सीएसके के उनके पुराने साथी एरिक सिमंस का नाम भी शामिल है।

सिमंस के अलावा मार्कस ट्रेस्कोथिक टीम में असिस्टेंट कोच की भूमिका में बने रहेंगे।स्पिन बॉलिंग कोच के रूप में रिचर्ड डॉसन काम करते हुए दिखेंगे। जेम्स फॉस्टर टीम में फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे।

ईसीबी ने सोमवार को दोनों फॉर्मेट के कोचिंग स्टाफ का एलान किया। ईसीबी ने जारी स्टेटमेंट में कहा, "इंग्लैंड मेंस टीम के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग के साथ रिचर्ड डॉसन, मार्कस ट्रेस्कोथिक, जेम्स फोस्टर और एरिक सिमंस जुड़ेंगे। इंग्लैंड व्हाइट बॉल टीम के हेड कोच ब्रैंडन मैक्कुलम के कोचिंग स्टाफ में सारा टेलर, जीतन पटेल, टिम साउदी और मेंटर की भूमिका में केविन पीटरसन शामिल होंगे। यह कोचिंग स्टाफ इंग्लैंड के आगामी लाल और सफेंद गेंद की सीरीज से अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।"

कब से फ्लेमिंग-मैक्कुलम की सेना संभालेगी जिम्मेदारी?

मैक्कुलम की सेना ऑस्ट्रेलिया दौरे से अपनी जिम्मेदारी संभालेगी। इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया में तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। वनडे सीरीज की शुरुआत 12 नवंबर को होगी। वहीं, टी20 श्रृंखला 21 नवंबर को शुरु होगी।

स्टीफन फ्लेमिंग का कोचिंग स्टाफ साउथ अफ्रीका दौरे से अपनी जिम्मेदारी संभालेगा, जहां उसे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 17 दिसंबर से होगी।

यह भी पढ़ें- रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को बदसलूकी करने का भुगतना पड़ा खामियाजा, ICC ने दी कड़ी सजा

यह भी पढ़ें- Ranji Trophy: तुषार देशपांडे ने सनसनीखेज हैट्रिक लेकर मुंबई को ड्राइविंग सीट पर ला खड़ा किया, 'लॉर्ड' के क्‍लब में हुए शामिल