विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ranji Trophy: तुषार देशपांडे ने सनसनीखेज हैट्रिक लेकर मुंबई को ड्राइविंग सीट पर ला खड़ा किया, 'लॉर्ड' के क्‍लब में हुए शामिल

Published: Mon, 12 Oct 2026 06:59 PM (IST)

तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में इतिहास रच दिया है। उन्होंने चंडीगढ़ के खिलाफ हैट्रिक ले ली है।

तुषार देशपांडे

तुषार देशपांडे

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) 2026-27 में इतिहास रच दिया है। देशपांडे ने सोमवार को चंडीगढ़ के खिलाफ हैट्रिक लेकर खास लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। देशपांडे मुंबई के लिए हैट्रिक लेने वाले सिर्फ छठे गेंदबाज बने हैं।

देशपांडे की घातक गेंदबाजी की मदद से मुंबई ने चंडीगढ़ को सिर्फ 78 रनों पर ही समेट दिया। देशपांडे ने इस दौरान पंजा खोला। उन्होंने सात ओवर में सिर्फ 17 रन देकर पांच विकेट झटके। इसके अलावा मोहित अवस्थी ने तीन और सिल्वेस्टर डीसूजा ने दो विकेट लिए।

देशपांडे ने 11वें ओवर में ली हैट्रिक

देशपांडे ने 11वें ओवर में हैट्रिक लेने का ऐतिहासिक कारनामा किया। उन्होंने अर्जुन आजाद, शिवम भाम्ब्री और दीपेंदर कुश को लगातार तीन गेंदों पर आउट कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया। देशपांडे ने इसी के साथ 'लॉर्ड' शार्दुल ठाकुर के खास लिस्ट में जगह बना ली।

देशपांडे मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेने वाले सिर्फ छठे गेंदबाज बने। उनसे पहले यह कारनामा शार्दुल ठाकुर, रॉयस्टन डियास, अब्दुल इस्माइल, उमेश कुलकर्णी और जहांगीर खोट ने किया था।

देशपांडे की वजह से मुंबई की मैच पर पकड़ मजबूत

बात करें मुकाबले की तो मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 429 रन बनाए। कप्तान सिद्धेश लाड़, मुशीर खान, तनुष कोटियान और मोहित अवस्थी ने शानदार अर्धशतक ठोका था। लाड़ ने 86, मुशीर ने 65, अवस्थी ने 56 और कोटियान ने 58 रन जड़े।

इसके अलावा, तुषार ने गेंद से पहले बल्ले से भी टीम को योगदान दिया था। तुषार ने 44 रनों की पारी खेली थी। वहीं, आयुष म्हात्र ने 48 रन बनाए थे।

देशपांडे की खतरनाक गेंदबाजी की वजह से मुंबई ने चंडीगढ़ पर 351 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। मुंबई ने चंडीगढ़ को फॉलो-ऑन दे दिया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक चंडीगढ़ ने बिना कोई रन बनाए एक विकेट गंवा दिया है।

देशपांडे के शानदार प्रदर्शन की वजह से मुंबई की पकड़ मजबूत हो गई है। मुंबई के गेंदबाज, जिस तरह की गेंदबाजी कर रहे हैं, ऐसे में अगर कल ही वो चंडीगढ़ के खिलाफ जीत हासिल कर लें तो कोई हैरानी नहीं होगी।

 यह भी पढ़ें- विराट कोहली के खिलाफ खेला ये एक्टर, शिखर धवन का रहा टीम मेट; एक चोट ने तोड़ दिया क्रिकेटर बनने का सपना

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन में से किसे होना चाहिए T20I का ओपनर? रविचंद्रन अश्विन ने दिया चौंकाने वाला जवाब