विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन में से किसे होना चाहिए T20I का ओपनर? रविचंद्रन अश्विन ने दिया चौंकाने वाला जवाब

Published: Mon, 12 Oct 2026 05:23 PM (IST)

रविचंद्रन अश्विन ने वेस्टइंडीज टी20 सीरीज में संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी के बीच ओपनिंग स्लॉट को लेकर अपनी राय ...और पढ़ें

संजू सैमसन-अभिषेक शर्मा

संजू सैमसन-अभिषेक शर्मा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीन मैच समाप्त हो चुके हैं। टीम इंडिया के लिए अब तक तीनों मैचों में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरी है। वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला है और वे बेंच पर ही बैठे रहे हैं। अब इसको लेकर भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने प्रतिक्रिया दी है।

अश्विन का कहना है कि वैभव को मौका मिलना चाहिए। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि संजू ने हर वो कार्य किया है, जो सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 से बाहर रखने के लिए काफी है। बता दें कि एशियन गेम्स में अभिषेक और वैभव भारत के लिए ओपनिंग कर रहे थे लेकिन विंडीज के खिलाफ 15 वर्षीय खिलाड़ी को बाहर रखा गया। सैमसन ने भी दूसरे मैच में शानदार पारी खेली, जिससे उन्हें भी बाहर नहीं किया जा सकता है।

रविचंद्रन अश्विन ने वैभव सूर्यवंशी पर की बात

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि संजू वैभव को बाहर रखने के लिए काफी कुछ कर रहे हैं। वैभव को मौका मिलना चाहिए लेकिन हम इसमें क्या कर सकते हैं? जिंदगी में ऐसी चीजें होती रहती हैं। उन दोनों के बीच ये लड़ाई चल रही है क्योंकि टीम मैनेजमेंट को भी पता है कि अभिषेक शर्मा को छुआ नहीं जा सकता है। अभिषेक बहुत ही शानदार खिलाड़ी हैं और अगर उनका बल्ला चलता है, तो वे टीम इंडिया को मैच जिताते हैं।"

अश्विन ने की अभिषेक शर्मा की जमकर तारीफ

पूर्व ऑफ स्पिनर ने अभिषेक शर्मा की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "वो एक शानदार खिलाड़ी है और वो धीरे-धीरे सीखता रहेगा। मुझे सबसे बड़ा पॉजिटिव उसके अंदर ये देखने को मिल रहा है कि वो पिछले दो या तीन महीनों से मुश्किल विकेटों पर भी रन बना रहा है। इससे पता चलता है कि उसका ग्राफ ऊपर जा रहा है। अभिषेक एक शानदार खिलाड़ी है और उसके स्टाइल, टाइमिंग की वजह से उसे खेलते हुए देखना मुझे बहुत अच्छा लगता है।"

वैभव सूर्यवंशी के लिए आगे क्या?

संजू और अभिषेक को ओपनिंग से हटाना बहुत मुश्किल है। दोनों ने टीम इंडिया के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि, ये भी सच है कि वैभव को आखिर कब तक प्लेइंग-11 से बाहर रखा जाएगा। ऐसे में संजू को तीसरे नंबर पर टीम मैनेजेमेंट आने वाले समय में बेज सकता है और अभिषेक के साथ सूर्यवंशी पारी की शुरुआत कर सकते हैं। ऐसा ही एशियन गेम्स में भी देखने को मिला था।

यह भी पढ़ें- विराट कोहली के खिलाफ खेला ये एक्टर, शिखर धवन का रहा टीम मेट; एक चोट ने तोड़ दिया क्रिकेटर बनने का सपना

यह भी पढ़ें- 'तुम्हें दुनिया की हर खुशी मिले...', रिंकू सिंह के बर्थ-डे पर सपा सांसद प्रिया सरोज का बधाई पोस्‍ट हुआ वायरल