विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विराट कोहली के खिलाफ खेला ये एक्टर, शिखर धवन का रहा टीम मेट; एक चोट ने तोड़ दिया क्रिकेटर बनने का सपना

Published: Mon, 12 Oct 2026 05:17 PM (IST)

करण वाही, जिन्हें लोग एक एक्टर के तौर पर जानते हैं, कभी क्रिकेटर बनना चाहते थे और दिल्ली की अंडर-19 ...और पढ़ें

विराट कोहली और शिखर धवन का अच्छा दोस्त है ये क्रिकेटर

विराट कोहली और शिखर धवन का अच्छा दोस्त है ये क्रिकेटर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चोटों ने कई खिलाड़ियों के करियरों को बर्बाद किया है। अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से शुरुआती करियर में कोहराम मचाने वाले कई खिलाड़ी आज गुमनाम हैं। कुछ खिलाड़ी तो ऐसे होते हैं जो जूनियर स्तर पर ही ऐसी चोटों का शिकार हो जाते हैं जो उनका करियर खा जाती हैं। ऐसे ही एक शख्स हैं करण वाही।

आम तौर पर लोग उन्हें एक एक्टर के तौर पर जानते हैं, लेकिन करण क्रिकेटर बनना चाहते थे। हमारी खास सीरीज 'स्पोर्ट्स टू स्क्रीन' में आज करण के करियर की उस कहानी को बताएंगे जो पूरी नहीं हो सकी या यूं कहें कि उसने एक अलग मोड़ ले लिया।

शिखर धवन और कोहली के हैं दोस्त

करण क्रिकेटर बनना चाहते थे और अच्छा कर भी रहे थे। वह दिल्ली की अंडर-15, अंडर-16, अंडर-19 टीमों तक पहुंच गए थे। फिर एक चोट ने उनके करियर पर विराम लगा दिया। इंडिया टाइम्स को दिए इंटरव्यू में करण ने बताया था कि अंडर-19 के दिनों में टखने की चोट के कारण उनका क्रिकेटर बनने का सपना पूरा नहीं हो सका।

उन्होंने बताया, "मैं विराट के साथ एक टीम में नहीं खेला। हालांकि, हम लंबे समय से अच्छे दोस्त हैं। वह मेरे जूनियर थे और दूसरे स्कूल में थे। आमतौर पर हम एक-दूसरे के खिलाफ खेले थे। वहीं, शिखर धवन नर्सरी क्लास से मेरा दोस्त है। हम एक साथ बड़े हुए हैं। हमने स्कूल, कॉलेज और फिर डीडीसी एकेडमी में एक साथ काफी क्रिकेट खेली है।"

करण ने कहा, "हमने अंडर-15, अंडर-16, अंडर-17 और अंडर-19 एक साथ खेला है। हर साल 5000 बच्चे आते थे और उसमें से 50 बच्चे ही सेलेक्ट होते थे। मैं भाग्यशाली था कि मैं सेलेक्ट हुआ था।"

चोट ने बदल दी जिंदगी

करण ने बताया कि अंडर-19 के दिनों में उनको टखने में चोट लगी और फिर उनका क्रिकेटर बनने का सपना टूट गया। उन्होंने बताया, "दुर्भाग्यवश अंडर-19 के दिनों में ट्रेनिंग करते हुए मैं चोटिल हो गया। इसके कारण और कुछ अन्य निजी कारणों के चलते मैं क्रिकेट को आगे नहीं ले जा सका। मैं उस समय 16 साल का था और एक दिन मैं बैठा था। तब मैंने क्रिकेट छोड़ने का फैसला कर लिया।"

क्रिकेट छोड़ने के बाद वह अपने पिता की दुकान पर बैठते थे, लेकिन फिर उन्हें समझ में आया कि वह इसके लिए नहीं बने हैं और यहां से करण के दिल में एक्टर बनने की ललक जगी। वह कई सीरियलों और फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 'दावत-ए-इश्क' फिल्म से साल 2014 में उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया और फिर हेट स्टोरी-4 में भी नजर आए। इससे पहले वह छोटे परदे पर 'दिल मिल गए' नाम के सीरियल से अपनी पहचान बना चुके थे।

यह भी पढ़ें- फिल्मी परदे पर जादू चलाने से पहले मैदान पर गदर मचा चुकी हैं जेनेलिया डिसूजा, एक नहीं दो-दो खेलों में रहीं चैंपियन प्लेयर

यह भी पढ़ें- विराट कोहली के साथ खेला क्रिकेट, हुआ फेल तो थामा बॉलीवुड का दामन; फिल्मों में जाकर जिया बचपन का सपना