Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RCB ने IPL चैंपियन बनने के लिए अपनाया अनोखा पैंतरा, मुंबई के घरेलू कोच को सौंपी महत्‍वपूर्ण जिम्‍मेदारी

    Updated: Mon, 18 Nov 2024 06:32 PM (IST)

    IPL 2025 से पहले RCB ने अनोखा पैंतरा अपनाया है। खिताब के लिए तरस रही RCB ने 18वें सीजन की शुरुआत से पहले बड़ा बदलाव किया है। मुंबई के वर्तमान हेड कोच ओमकार साल्वी को आरसीबी का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। फ्रेंचाइजी ने सोमवार को एक्‍स पर इस बात की जानकारी दी। इससे पहले फ्रेंचाइजी ने 3 प्‍लेयर को रिटने किया था।

    Hero Image
    ओमकार साल्वी को सौंपी गई जिम्‍मेदारी। इमेज- आरसीबी एक्‍स

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अनोखा पैंतरा अपनाया है। अब तक एक भी खिताब नहीं जीतने वाली RCB ने 18वें सीजन की शुरुआत से पहले बड़ा बदलाव किया है। मुंबई के वर्तमान हेड कोच ओमकार साल्वी को आरसीबी का बॉलिंग कोच नियुक्त किया गया है। फ्रेंचाइजी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओमकार को सौंपी गई जिम्‍मेदारी

    RCB ने एक्‍स पर लिखा, मुंबई के वर्तमान हेड कोच ओमकार साल्वी को आरसीबी का बॉलिंग कोच नियुक्त किया गया है। ओमकार पिछले 8 महीनों में रणजी ट्रॉफी, ईरानी ट्रॉफी और आईपीएल जीता है। अपने भारतीय घरेलू सीजन के कर्तव्यों को पूरा करने के बाद आईपीएल 2025 के लिए समय पर हमारे साथ जुड़ने के लिए उत्साहित हैं।

    3 प्‍लेयर को किया था रिटेन

    मेगा ऑक्‍शन से पहले आरसीबी ने 3 प्‍लेयर को रिटेन किया था। RCB ने विराट कोहली को सबसे ज्‍यादा 21 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। इसके अलावा टीम ने रजत पाटीदार और यश दयाल पर भरोसा जताया था।

    फ्रेंचाइजी ने पाटीदार पर 11 करोड़ रुपये और यश दयाल पर 5 करोड़ रुपये खर्च किए थे। ऐसे में मेगा ऑक्‍शन में आरसीबी अधिकतम 22 प्‍लेयर को खरीद सकती है। इतना ही नहीं फ्रेंचाइजी के पास 3 राइट टू मैच कार्ड भी उपलब्‍ध हैं। मेगा ऑक्शन में आरसीबी 83 करोड़ रुपये के साथ उतरेगी।

    खिताब के लिए तरस रही टीम

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब तक आईपीएल का कोई भी खिताब नहीं जीता है। हालांकि, फ्रेंचाइजी 3 बार फाइनल में जरूर पहुंची है। पहले सीजन में आरसीबी लीग स्‍टेज तक पहुंची थी। हालांकि, IPL 2009 में RCB ने फाइनल में जगह बनाई थी। निर्णायक मैच में डेक्‍कन चार्जर्स ने आरसीबी को 6 रन से हराया था।

    इसके बाद फ्रेंचाइजी IPL 2011 और IPL 2016 में भी फाइनल में पहुंची, लेकिन खिताब से दूर रही। चौथे सीजन में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने आरसीबी का विजयी रथ रोका था। फाइनल मैच में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने आरसीबी को 58 रन से हराया था। IPL 2016 के फाइनल में हैदराबाद ने बेंगलुरु को 8 रन से हराया था।

    ये भी पढ़ें: पहले खिताब के फिर जागे अरमान…, IPL 2025 Auction में 5 खिलाड़ियों पर RCB लगाएगा बड़ा दांव! प्रमुख है कारण