RCB Retained IPL 2027: गत चैंपियन ने विराट कोहली सहित 20 प्लेयर्स को किया रिटेन, 6 खिलाड़ियों को किया रिलीज
गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2027 के लिए अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी ...और पढ़ें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
HighLights
आरसीबी ने 20 खिलाड़ियों को किया रिटेन
आरसीबी के पास 14.15 करोड़ रुपये का पर्स बचा
आरसीबी को नीलामी में 5 खिलाड़ियों को खरीदने की जरुरत
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2027 नीलामी से पहले अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। आरसीबी की कोशिश खिताबी हैट्रिक लगाने की है, जिसके मद्देनजर उसने अपना प्रमुख स्क्वाड बरकरार रखा है।
फ्रेंचाइजी ने अपने पास भारतीय, विदेशी और युवा प्रतिभाओं का अच्छा मिश्रण बरकरार रखा। आरसीबी को आगामी सीजन में एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है। आरसीबी को उम्मीद होगी कि रिटेन किए खिलाड़ियों के दम पर वो अपनी तैयारियों को पुख्ता कर सकेगी।
आरसीबी के क्रिकेट निदेशक ने क्या कहा
आरसीबी के क्रिकेट निदेशक मो बोबट ने कहा, 'खिलाड़ियों की नियुक्ति के लिहाज से हमारे लिए दो साल शानदार रहे हैं। इस दौरान हमने जो स्क्वाड तैयार किया, उससे बेहद संतुष्ट हैं। आने वाली नीलामी में हमारा लक्ष्य मजबूत खिलाड़ियों का स्क्वाड तैयार करना है। हम चोटिल खिलाड़ियों के उपयुक्त विकल्प खोजने की कोशिश करेंगे। हमारे पास ज्यादा बजट नहीं है, लेकिन फिर भी हम कुछ स्मार्ट फैसले ले सकते हैं।'
हेड कोच का बयान
आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर ने कहा, 'हमारे दो साल शानदार रहे और तीसरे साल भी हमें स्क्वाड पर भरोसा है। हमने अपने मजबूत स्क्वाड के अधिकांश खिलाड़ियों को रिटेन किया, जिन्होंने पिछले कुछ सालों में शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। हमारा ध्यान 2027 सीजन में बेहतर टीम संयोजन पर रहेगा। हमारे पास लगातार तीन बार आईपीएल खिताब जीतकर इतिहास रचने का मौका है।'
आरसीबी के पास कितना पर्स बचा
बता दें कि आरसीबी के पास 14.15 करोड़ रुपये का पर्स बचा है। आरसीबी को मिनी नीलामी में 5 खिलाड़ियों को खरीदना होगा, जिसमें एक विदेशी खिलाड़ी की जगह भी है।
किन खिलाड़ियों को किया रिलीज
आरसीबी ने अपने स्क्वाड से 6 खिलाड़ियों को रिलीज किया। इनके नाम हैं - जैकब बेथेल, मंगेश यादव, स्विप्निल सिंह, विहान मल्होत्रा, रिचर्ड ग्लीसन और सात्विक देसवाल।
आरसीबी के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट
अभिनंदन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पडिक्कल, जेकब डफी, जितेश शर्मा, जॉर्डन कॉक्स, जोश हेजलवुड, कनिष्क चौहान, कृणाल पांड्या, नुवान तुषारा, फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार, रसिख डार, रोमारियो शेफर्ड, सुयष शर्मा, टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, विकी ओस्वाल, विराट कोहली और यश दयाल।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।