Ranji Trophy में वापसी पर फेल हुए शुभमन गिल, पंजाब के कप्तान का नहीं खुल सका खाता
26 साल के शुभमन गिल उस समय क्रीज पर आए जब पंजाब का स्कोर 73/3 था। ऐसे में टीम को ...और पढ़ें
-1769080612786_m.webp)
गिल का नहीं चला बल्ला।
HighLights
कप्तान शुभमन गिल डक पर आउट
पार्थ ने गिल को किया LBW आउट
139 रन पर सिमटी पंजाब टीम
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी खेलने उतरे। सौराष्ट्र के खिलाफ मुकाबले में पंजाब के कप्तान गिल का बल्ला नहीं चला। 5 नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे गिल के कंधों पर टीम को संभालने की जिम्मेदारी थी। हालांकि, इस मुश्किल घड़ी में गिल खाता खोले बिना ही आउट हो गए।
पंजाब के 3 विकेट गिर गए थे
26 साल के गिल उस समय क्रीज पर आए जब पंजाब का स्कोर 73/3 था। ऐसे में टीम को एक साझेदारी की जरूरत थी। गिल ने 2 गेंदों का सामना किया और वह LBW आउट हो गए। सौराष्ट्र के बाएं हाथ के स्पिनर पार्थ भूत ने उन्हें पवेलियन भेजा। इससे पहले पंजाब ने सौराष्ट्र को उनकी पहली पारी में 172 रनों पर ऑल आउट कर दिया था। सौराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। जवाब में पहले दिन स्टंप तक पंजाब टीम भी पहली पारी में 139 रन पर सिमट गई। पंजाब टीम अभी 33 रन से पीछे चल रही है।
गिल की हो रही आलोचना
गिल हाल ही में अपने निराशाजनक प्रदर्शन के कारण आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत की हार के बाद उनकी कप्तानी पर भी जमकर सवाल उठ रहे हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने कहा कि शुभमन गिल को वनडे कप्तानी से हटा देना चाहिए और बीसीसीआई को रोहित शर्मा को फिर से कप्तान नियुक्त करना चाहिए। गिल ने अक्टूबर 2025 में रोहित की जगह कप्तानी संभाली थी। कप्तान के तौर पर अब तक खेली दोनों वनडे सीरीज में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
कप्तानी में फीके रहे गिल
गिल ने ऑस्ट्रेलिया में कप्तानी की शुरुआत की, जहां भारत को सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में न खेलने के बाद गिल की कप्तानी में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ एक बार फिर सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। कीवी टीम ने भारत को 3 मैचों की सीरीज में 2-1 से हराया।
