क्या गंभीर सुन रहे हैं? R Ashwin ने गिनाई Shubman Gill की कप्तानी की बड़ी खामियां; धोनी-रोहित का भी किया ज्रिक
भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड से घरेलू वनडे सीरीज 1-2 से हार गई, जिससे शुभमन गिल की कप्तानी पर सवाल उठे। ...और पढ़ें

IND vs NZ: R Ashwin ने गिनाईं गिल की कप्तानी की कमियां
HighLights
भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ 1-2 से गंवाई
वनडे सीरीज हारने के बाद शुभमन गिल की कप्तानी पर उठे सवाल
आर अश्विन ने गिल की कप्तानी की खामियां बताई
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में 1-2 से करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस हार ने ना सिर्फ फैंस को निराश किया, बल्कि शुभमन गिल की कप्तानी पर भी सवाल उठाने का मौका दिया। गिल की बैटिंग तो बेमिसाल रही है, लेकिन मैदान पर उनके फैसलों ने कई दिग्गजों को हैरान कर दिया है। इस कड़ी में भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाने के बाद गिल की कप्तानी की कमियों का खुलासा किया।
R Ashwin ने गिनाईं गिल की कप्तानी की कमियां
दरअसल, पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर गिल की कप्तानी की कमियों का उजागर किया। अश्विन का मानना है कि गिल मिडिल ओवरों (बीच के ओवरों) में अपने गेंदबाजों का सही इस्तेमाल नहीं कर पाए, जो भारत की हार का बड़ा कारण बना।
अश्विन ने गिल की तुलना पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा से भी की और कहा,
हम धोनी और रोहित की कप्तानी की इतनी तारीफ क्यों करते हैं? क्योंकि उन्हें पता होता है कि किस बल्लेबाज के खिलाफ किस गेंदबाज को कब और कैसे इस्तेमाल करना है। शुभमन गिल की कप्तानी में इसी सूझबूझ की कमी दिखी।
आर अश्विन
कुलदीप के इस्तेमाल पर उठाए सवाल
अश्विन ने खास तौर पर न्यूजीलैंड के बैटर डैरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के खिलाफ कुलदीप यादव के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। उनका कहना था,
आपको पिछले मैच के आधार पर किसी गेंदबाज पर से अपना भरोसा नहीं खोना चाहिए। मैं (गिल को) दो-दो ओवरों के स्पेल आजमाते हुए देखना ज्यादा पसंद करता। अगर ग्लेन फिलिप्स को मिडिल ओवर्स (बीच के ओवरों) के दौरान कुलदीप यादव का सामना दो-दो ओवरों के स्पेल में करना पड़ता, तो डैरिल मिचेल को एक रन लेने देते और विकेट के पीछे (राउंड द स्टंप्स) से गेंदबाजी करने की कोशिश करते।
आर अश्विन
अश्विन के अनुसार, गिल को कुलदीप से छोटे-छोटे दो ओवर के स्पेल करवाने चाहिए थे ताकि फिलिप्स जैसे आक्रामक बल्लेबाजों पर दबाव बना रहे।
साथ ही उन्होंने ये सुझाव दिया कि डैरिल मिचेल को सिंगल लेने देकर फिलिप्स को कुलदीप के सामने फंसाने की रणनीति अपनानी चाहिए थी, जो गिल नहीं कर सके।
IND vs NZ ODI 2026: न्यूजीलैंड की ऐतिहासिक जीत
न्यूजीलैंड ने भारत में पहली बार वनडे सीरीज अपने नाम की। तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में पिछड़ने के बाद कीवी टीम ने शानदार वापसी की और 2-1 से सीरीज अपने नाम की। इस ऐतिहासिक जीत में डैरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने बल्ले से अहम भूमिका निभाई।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।