विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: अचानक सोशल मीडिया पर घिरे कप्तान शुभमन गिल, इस कारण सुननी पड़ रही है खरी-खोटी

Published: Sun, 11 Jan 2026 04:47 PM (IST)

भारतीय वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल इस समय सोशल मीडिया पर आलोचकों के निशाने पर हैं। उनके एक फैसले ...और पढ़ें

शुभमन गिल की एक फैसले के कारण हो रही है अलोचना

शुभमन गिल की एक फैसले के कारण हो रही है अलोचना

HighLights

  1. IND vs NZ: भारतीय कप्तान शुभमन गिल सोशल मीडिया पर घिरे

  2. IND vs NZ: एक फैसले के कारण आलोचक हुए हावी

  3. IND vs NZ: आर अश्विन ने भी उठाए गिल पर सवाल

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका सीरीज में चोट के कारण बाहर बैठने वाले भारत की वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 50 ओवरों के फॉर्मेट में वापसी की है। गिल को आते ही सोशल मीडिया पर घेर लिया है जिसमें पूर्व क्रिकेटर से लेकर फैंस तक शामिल हैं। गिल की आलोचना एक गेंदबाज के कारण हो रही है।

ये नए साल में भारत की पहली वनडे सीरीज है और इस मैच में भारत ने टॉस जीतते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गिल ने जब प्लेइंग-11 के बारे में जानकारी दी तो इसमें एक गेंदबाज का नाम नहीं थी जिसे लेकर देश के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का नाम भी शामिल है।

गिल की हो रही है आलोचना

गिल ने प्लेइंग-11 में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को टीम में जगह नहीं दी। इसी कारण वह सोशल मीडिया पर घिर गए और अश्विन ने भी इसे लकर सवाल किए। अर्शदीप साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेले थे और उनके हिस्से तीन विकेट आए थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में भारत ने हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज को मौका दिया। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर गिल को घेरा जा रहा और कहा जा रहा है कि वह प्लेइंग-11 में और ज्यादा मौका मिलने के हकदार थे।

फैंस के मुताबिक कृष्णा या राणा की जगह अर्शदीप को खिलाया जा सकता था क्योंकि इससे टीम के अटैक में वैरिएशन मिलता जो बल्लेबाजों को परेशान कर सकता था। अश्विन ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "दीप सिंह कहा हैं? बस हो गया।"

वहीं एक यूजर ने लिखा, "ऐसा लगता है कि अर्शदीप सिंह को न चुनना टीम मैनेजमेंट की पसंद बन गया है। प्रसिद्ध कृष्णा जो लगातार रन लुटा रहे हैं उन्हें लगातार मौके मिल रहे हैं।"

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: वडोदरा में दिखा राणा जी का जलवा, न्यूजीलैंड की जोड़ी को नंबर-1 बनने से रोका

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: केएल राहुल ने पैदा की ऐसी मिस्ट्री हर किसी का दिमाग हो गया कन्फ्यूज, कमेंटेटर भी हुए हैरान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।