विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ranji Trophy 2022-23: 46 रन पर आउट हुई पूरी टीम, 10 बल्लेबाज नहीं छू पाए दहाई का आंकड़ा

By Jagran NewsEdited By: Sameer Thakur
Published: Tue, 13 Dec 2022 04:46 PM (IST)

Ranji Trophy 2022-23 हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बीच खेले जा रहे मैच में हरियाण की टीम केवल 46 रन ...और पढ़ें

Ranji Trophy 2022-23: वैभव अरोड़ा की शानदार गेंदबाजी (फोटो क्रेडिट ट्विटर)
Ranji Trophy 2022-23: वैभव अरोड़ा की शानदार गेंदबाजी (फोटो क्रेडिट ट्विटर)

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। रणजी ट्रॉफी 2022-23 की शुरुआत हो चुकी है। हरियाणा और हिमाचल के बीच चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम रोहतक में खेले जा रहे पहले मैच में हिमाचल के गेंदबाजों के सामने हरियाणा की टीम 20.4 ओवर में केवल 46 रन के स्कोर पर ढ़ेर हो गई।

10 बल्लेबाज नहीं छू पाए दहाई का आंकड़ा

हिमाचल की गेंदबाजी का आलम ये था कि हरियाणा की टीम के 10 बल्लेबाज दहाई तक का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। हरियाणा की तरफ से सर्वाधिक 19 रन की पारी निशांत सिंधु ने खेली। चार बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल पाए। शिवम चौहान, जयंत यादव, अंशुल कंबोज और अजीत चहल जैसे खिलाड़ी बिना कोई रन बनाए चलते बने।

वैभव अरोड़ा और सिद्धार्थ शर्मा की घातक गेंदबाजी

हिमाचल के गेंदबाज वैभव अरोड़ा और सिद्धार्थ शर्मा ने मिलकर 7 विकेट झटके। वैभव ने केवल 7 ओवर की गेंदबाजी में 15 रन देकर चार विकेट झटके। वैभव के अलावा सिद्धार्थ शर्मा ने 7.4 ओवर की गेंदबाजी में केवल 12 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

मैच की बात करें तो हरियाणा के कप्तान हिमांशु राणा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उनके बल्लेबाज इस फैसले को सही साबित नहीं कर पाए। 46 रन के जवाब पहले दिन का खेल खत्म होने तक हिमाचल प्रदेश की टीम ने 1 विकेट खोकर 246 रन बना लिए हैं और 200 रन की महत्वपूर्ण बढ़त भी हासिल कर ली है। 

प्रशांत चोपड़ा का शतक

हिमाचल प्रदेश की तरफ से प्रशांत चोपड़ा ने 137 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 16 चौके और 4 छक्के लगाए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक राघव धवन 86 और अंकित काल्सी 15 रन बनाकर नाबाद हैं।