विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Priya Saroj-Rinku Engagement: प्रिया ने कोलकाता से तो रिंकू ने मुंबई से बनवाई अंगूठी... कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान!

Published: Sun, 08 Jun 2025 04:45 PM (IST)

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज ने लखनऊ में सगाई कर ली हैं। इस समारोह में अखिलेश ...और पढ़ें

Priya Rinku Engagement Ring Cost: कितनी की रिंकू-प्रिया की अंगूठी की कीमत?
Priya Rinku Engagement Ring Cost: कितनी की रिंकू-प्रिया की अंगूठी की कीमत?

HighLights

  1. एक-दूजे के हुए रिंकू सिंह और प्रिया सरोज
  2. लखनऊ में रिंकू ने प्रिया को पहनाई मुंबई की रिंग
  3. रिंकू-प्रिया की सगाई की फोटो हो रही वायरल

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Priya Saroj Rinku Singh Engagement Ring: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज ने आज सगाई कर ली। दोनों ने परिवारीजन, रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई।

सगाई समारोह लखनऊ के होटल सेंट्रम में हुआ, जिसमें समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो.राम गोपाल यादव, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, सपा से राज्यसभा सदस्य जया बच्चन सहित 300 से ज्यादा लोग मौजूद रहे।

इस कपल की सगाई की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दोनों की रिंग फैंस का खास ध्यान खींच रही हैं। आइए जानते हैं रिंकू-प्रिया ने कहां से ये अंगूठी बनवाई हैं और इसकी कीमत कितनी हैं?

Priya Rinku Engagement Ring Cost: कितनी है रिंकी-प्रिया की अंगूठी की कीमत?

दरअसल, रिंकू सिंह (Rinku Singh) और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज (Samajwadi Party Sansad Priya Saroj) ने एक-दूसरे से सगाई कर ली हैं। दोनों की रिंग सेरेमनी बेहद खास अंदाज में संपन्न हुई। दोनों ने एक-दूसरे को रिंग पहनाकर एक नए रिश्ते की शुरुआत की।

इस खास मौके के लिए रिंकू ने प्रिया को जो अंगूठी पहनाई, वह उन्होंने स्पेशली मुंबई से मंगवाई, जबकि प्रिया ने रिंकू के लिए कोलकाता के मशहूर ज्वेलरी डिजाइनर से रिंग बनवाई। दोनों अंगूठियों की कीमत मिलाकर लगभग 2.5 लाख रुपये (Rinku Priya Ring Cost)  बताई जा रही है।

किन हस्तियों ने रिंकू-प्रिया को दिया आशीर्वाद?

रिंकू-प्रिया की रिंग सेरेमनी में  क्रिकेट और राजनीति जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं, जिससे यह आयोजन देशभर में चर्चा का विषय बन गया। यह सगाई समारोह आज दोपहर करीब 1 बजे से शुरू हुआ, जिसमें दोनों परिवारों के सदस्यों और करीबी दोस्तों सहित लगभग 300 से अधिक मेहमानों ने शिरकत की।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, सांसद जया बच्चन, सांसद पुष्पेंद सरोज, सांसद इकरा हसन, केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान समेत सांसद व मंत्री मौजूद रहे। रिंकू की तरफ से बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, यूपी रणजी टीम के कप्तान आर्यन जुयाल और पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: Rinku Singh Engagement : रिंकू सिंह के साथ Ring Ceremony में बेहद भावुक हो गईं सपा सांसद प्रिया सरोज, खुशी से छलक पड़े आंसू

कौन हैं रिंकू की दुल्हनिया?

रिंकू सिंह की फ्यूचर वाइफ (Rinku Singh Wife) का नाम प्रिया सरोज (Priya Saroj) हैं, जिनसे उन्होंने आज यानी 8 जून को सगाई कर ली। प्रिया सरोज का जन्म 23 नवंबर 1998 को तूफानी सरोज और मुन्नी देवी के घर वाराणसी में हुआ था। वह साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में जौनपुर स्थित मछलीशहर से सांसद चुनी गई थीं। सासंद बनने के साथ ही उन 7 सांसद सदस्यों में से एक थीं, जिनकी उम्र 25 की थी।

प्रिया ने मछलीशहर सीट से भारतीय जनता पार्टी के बीपी सरोज को 35 हजार 850 मतों से हराया था। प्रिया सिर्फ सांसद ही नहीं, बल्कि पेशे से अधिवक्ता भी हैं। उन्होंने गौतमबुद्धनगर स्थित एक विश्वविघालय से लॉ ग्रेजुएट की पढ़ाई भी की है।

कब होगी Rinku-Priya की शादी?

रिंकू सिंह (Rinku Priya Saroj Marriage date) और प्रिया सरोज की शादी की तारीख पहले से ही तय हो चुकी है। दोनों की शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के ताज होटल में भव्य तरीक से होगी।