विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rinku Singh Engagement : रिंकू सिंह के साथ Ring Ceremony में बेहद भावुक हो गईं सपा सांसद प्रिया सरोज, खुशी से छलक पड़े आंसू

Published: Sun, 08 Jun 2025 03:05 PM (IST)

Rinku Singh and Priya Saroj Engagement प्रिया ने रिंकू को पहनाने के लिए कोलकाता से डिजाइनर रिंग ली तो रिंकू ...और पढ़ें

बेहद भावुक हो गईं सपा सांसद  प्रिया  सरोज
बेहद भावुक हो गईं सपा सांसद  प्रिया  सरोज

HighLights

  1. होटल स्टाफ को आंसू पोछने के लिए देना पड़ा टिशू पेपर

जागरण संवाददाता, लखनऊ : भारतीय टीम के क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की सगाई की रस्म रविवार होटल सेंट्रम में पूरी की गई। परिवारीजन, रिश्तेदारों और मित्रों की उपस्थिति में रिंकू सिंह ने जैसे ही प्रिया को रिंग पहनाई तो वो पल प्रिया के लिए काफी भावुक हो गया। इस दौरान सांसद प्रिया सरोज की आंखों से आंसू की धारा बह निकली।

प्रिया सरोज की आंखों से आंसू देखकर रिंकू सिंह भी थोड़ा असहज हो गए। इसी दौरान होटल के स्टाफ टिशू पेपर लेकर पहुंचा तो प्रिया ने गाल तक पहुंचे आंसुओं को साफ किया। माना जाता है कि बेटी सेलिब्रिटी हो या राजनेता जब मां-बाप से दूर होती हैं तो आंसू आ जाते हैं।

इससे पहले रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने होटल में प्री-इंगेजमेंट शूट भी कराया। सफेद शेरवानी में रिंकू और हल्के गुलाबी लहंगे में प्रिया सरोज एक-दूसरे का हाथ थामे स्टेज तक पहुंचे और विधि-विधान से रिंग सेरेमनी की रस्म को पूरा किया।

प्रिया ने रिंकू को पहनाने के लिए कोलकाता से डिजाइनर रिंग ली तो रिंकू ने भी प्रिया के लिए मुंबई से विशेष अंगूठी मंगवाई। दोनों की अंगूठी की कीमत 2.5 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। रिंकू ने अलीगढ़ के एक निम्न-मध्यमवर्गीय परिवार से निकलकर क्रिकेट में अपना मुकाम बनाया है। सांसद प्रिया सरोज कॉन्वेंट एजुकेटिड और राजनीतिक परिवार से हैं। दोनों की पहली मुलाकात वर्ष 2023 में हुई थी।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो.राम गोपाल यादव, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, सपा से राज्यसभा सदस्य जया बच्चन, सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, सांसद राजीव राय सहित 300 से अधिक लोगों ने रिंकू और प्रिया को आशीर्वाद दिया।

रिंकू-प्रिया की सगाई के लिए प्रिया के पिता विधायक तूफानी सरोज ने अखिलेश व डिंपल यादव समेत 300 मेहमानों को आमंत्रित किया। इनमें जया बच्चन, सांसद पुष्पेंद सरोज, सांसद इकरा हसन, केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान समेत सांसद व मंत्री हैं। रिंकू सिंह की तरफ से अधिकांश क्रिकेट खिलाड़ी हैं। इनमें पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार, पीयूष चावला और यूपी रणजी टीम के कप्तान आर्यन जुयाल हैं।

आईपीएल 2023 में नौ अप्रैल को नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के यश दयाल के एक ओवर लगातार पांच छक्के लगाकर सुपर स्टार बने कोलकाता नाइट राइडर्स के रिंकू सिंह की जिंदगी उसी पारी के बाद ऐसी पलटी कि क्रिकेट जगत में उनकी अलग पहचान बन गई।

प्रिया सरोज का जन्म 23 नवंबर 1998 को तूफानी सरोज और मुन्नी देवी के घर (वाराणसी) में हुआ। वह 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में जौनपुर के मछलीशहर से सांसद चुनी गईं। वह उत्तर प्रदेश से सबसे युवा सासंद हैं। प्रिया उन सात संसद सदस्यों में हैं, जिनकी उम्र 25 की थी। प्रिया ने भारतीय जनता पार्टी के बीपी सरोज को 35, 850 मतों से हराया था। प्रिया पेशे से अधिवक्ता भी हैं। वह सुप्रीम कोर्ट में वकालत करती हैं।

यह भी पढ़ें : Rinku Singh Engagement: अखिलेश यादव, राजीव शुक्ला व जया बच्चन सहित 300 मेहमानों के सामने रिंकू ने लखनऊ में सांसद प्रिया को पहनाई रिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।