विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rinku Singh Engagement: अखिलेश यादव, राजीव शुक्ला व जया बच्चन सहित 300 मेहमानों के सामने रिंकू ने लखनऊ में सांसद प्रिया को पहनाई रिंग

Published: Sun, 08 Jun 2025 01:19 PM (IST)

Cricketer Rinku Singh and MP Priya Saroj Engagement दोनों की अंगूठी की कीमत 2.5 लाख रुपये से अधिक बताई जा ...और पढ़ें

सगाई समारोह में रिंकू सिंह और प्रिया सरोज
सगाई समारोह में रिंकू सिंह और प्रिया सरोज

HighLights

  1. कोलकाता नाइट राइडर्स के रिंकू सिंह की जिंदगी एक पारी के बाद बदली
  2. सांसद प्रिया सरोज कॉन्वेंट एजुकेटिड और राजनीतिक परिवार से

जागरण संवाददाता, लखनऊ। भारतीय क्रिकेट टीम से दो एकदिवसीय और 33 टी-20 क्रिकेट खेल चुके आईपीएल के वंडर ब्वाय रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने आज यानी आठ जून को समाजवादी पार्टी (SP) की सांसद प्रिया सरोज (Priya Saroj) ने अपनी जीवन संगिनी बनाने की पहली रस्म निभाई।

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की सगाई की रस्म होटल सेंट्रम में पूरी की गई। परिवारीजन, रिश्तेदारों और मित्रों की उपस्थिति में रिंकू और प्रिया होटल सेंट्रम में प्री-इंगेजमेंट शूटिंग भी कराई। सफेद शेरवानी में रिंकू और हल्के गुलाबी लहंगे में प्रिया सरोज एक-दूसरे का हाथ थामे स्टेज तक पहुंचे और विधि-विधान से रस्म पूरी कीं।

लखनऊ के पांच सितारा होटल Centrum में दोनों की सगाई हो गई। आईपीएल 2023 में नौ अप्रैल को नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के यश दयाल के एक ओवर लगातार पांच छक्के लगाकर सुपर स्टार बने कोलकाता नाइट राइडर्स के रिंकू सिंह की जिंदगी उसी पारी के बाद ऐसी पलटी कि क्रिकेट जगत में उनकी अलग पहचान बन गई।

प्रिया ने रिंकू को पहनाने के लिए कोलकाता से डिजाइनर रिंग ली है। रिंकू ने भी प्रिया के लिए मुंबई से विशेष अंगूठी मंगवाई है। दोनों की अंगूठी की कीमत 2.5 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। सगाई में रिंकू सिंह स्टाइलिश कोट-पैंट में थे, जिसे मुंबई के नामचीन फैशन डिजाइनर ने तैयार किया है।

रिंकू के परिवार वालों ने भी सगाई में दुल्हन प्रिया को दिए जाने वाले शगुन के लिए शानदार जेवर और साड़ियां खरीदी हैं। रिंकू ने अलीगढ़ के एक निम्न-मध्यमवर्गीय परिवार से निकलकर क्रिकेट में अपना मुकाम बनाया है। सांसद प्रिया सरोज कॉन्वेंट एजुकेटिड और राजनीतिक परिवार से हैं। दोनों की पहली मुलाकात वर्ष 2023 में हुई थी।

रिंकू-प्रिया की सगाई के लिए प्रिया के पिता विधायक तूफानी सरोज ने अखिलेश व डिंपल यादव समेत 300 मेहमानों को आमंत्रित किया। इनमें जया बच्चन, सांसद पुष्पेंद सरोज, सांसद इकरा हसन, केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान समेत कई सांसद व मंत्री हैं। रिंकू सिंह की तरफ से अधिकांश क्रिकेट खिलाड़ी हैं। इनमें पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार, पीयूष चावला और यूपी रणजी टीम के कप्तान आर्यन जुयाल हैं।

प्रिया सरोज का जन्म 23 नवंबर 1998 को तूफानी सरोज और मुन्नी देवी के घर (वाराणसी) में हुआ। वह 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में जौनपुर के मछलीशहर से सांसद चुनी गईं। वह उत्तर प्रदेश से सबसे युवा सासंद हैं। प्रिया उन सात संसद सदस्यों में हैं, जिनकी उम्र 25 की थी।

प्रिया ने भारतीय जनता पार्टी के बीपी सरोज को 35, 850 मतों से हराया था। प्रिया पेशे से अधिवक्ता भी हैं। वह सुप्रीम कोर्ट में वकालत करती हैं। रिंकू सिंह ने वनडे में 27 की औसत से 55 रन और टी20 इंटरनेशनल मैच में 42 की औसत से 546 रन बनाए हैं।

चार मिनट में बदल गई जिंदगी

नौ अप्रैल 2023 को आखिरी गुजरात टाइटंस के खिलाफ केकेआर को 6 गेंद में 29 रन चाहिए थे। उमेश यादव ने यश दयाल की पहली गेंद पर सिंगल लेकर स्ट्राइक रिंकू सिंह को दे दी। फिर अगली पांच गेंद और बाकी के 4 मिनट में जो हुआ वो इतिहास बन गया। रिंकू सिंह ने पांच गेंद पर लगातार पांच सिक्स लगाकर केकेआर की जीत दिलाई और विश्व क्रिकेट में खास पहचान बनाई।  

यह भी पढ़ें : रिंकू सिंह के साथ Ring Ceremony में बेहद भावुक हो गईं सपा सांसद  प्रिया  सरोज, छलक पड़े आंसू