40 करोड़ की सैलरी मांगकर खिलाड़ियों ने बढ़ाई IPL फ्रेंचाइजियों की टेंशन, मेगा ऑक्शन से पहले फंसा पेंच
आईपीएल 2028 के मेगा ऑक्शन से पहले सभी फ्रैंचाइजी की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। कुछ प्लेयर्स ने 40 करोड़ रुपये के रिटेंशन फी की मांग की है।

प्लेयर्स ने मांगी 40 करोड़ की सैलरी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल (IPL) 2028 मेगा ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजियों की टेंशन बढ़ती दिखाई दे रही हैं। कुछ बड़े प्लेयर्स ने अपनी-अपनी टीमों से 40 करोड़ रूपये के रिटेंशन फीस की मांग की है, जिसकी वजह से फ्रेंचाइजियों के लिए बड़े-बड़े स्टार प्लेयर्स को रिटेन करना मुश्किल हो सकता है।
क्रिकबज के मुताबिक कम से कम दो खिलाड़ी ने ये मांग की है। उनका कहना है कि अगर उन्हें 40 करोड़ की सैलरी मिलती है तो ही वो टीम में रूकने के बारे में सोचेंगे।
खिलाड़ियों ने बढ़ाई टेंशन
रिपोर्ट के मुताबिक और भी खिलाड़ी भी इसी राह पर चल सकते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि मेगा ऑक्शन में उतरकर ज्यादा से ज्यादा पैसे कमा सकते हैं।
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत दोनों आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में उतरे थे। इस दौरान अय्यर को 26.75 और पंत को 27 करोड़ रूपये में खरीदा गया था।
इसके अलावा, किसी एक खिलाड़ी ने पैसों के साथ-साथ कप्तानी की मांग भी रख दी है। पंत ने 120 करोड़ के पर्स में से 27 करोड़ अपने नाम किए थे। वहीं 2028 में ये पर्स 150 करोड़ का हो जाएगा। शायद इसी को मद्देनजर रखते हुए खिलाड़ी ये मांग कर रहे हैं।
फ्रेंचाइजियों को लगेगा झटका
खिलाड़ियों की इस मांग से फ्रेंचाइजियों के पर्स पर बड़ा झटका लगेगा। हालांकि, पर्स में बढ़ोतरी होने की वजह से टीम खिलाड़ियों को इतनी बड़ी रकम देने का सोच सकती है।
फ्रेंचाइजियों के लिए प्लेयर्स के इस डिमांड को पूरा करना आसान नहीं होगा। मगर पर्स के हिसाब से और अपने रणनीति के मुताबिक पैसे खर्च करने को देखेगी।
दिसंबर में मिनी ऑक्शन
मेगा ऑक्शन को होने में अभी एक साल से ज्यादा का समय बचा हुआ है। उससे पहले इसी साल दिसंबर में आईपीएल 2027 का मिनी ऑक्शन होना है, जिसकी रिटेंशन डेडलाइन 15 नवंबर तय की गई है। वहीं 16 दिसंबर को गोवा में ऑक्शन का आयोजना होगा, जहां सभी टीमों की नजर एक मजबूत स्क्वाड बनाने पर होगी।