विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान जाकर चैंपियंस ट्रॉफी खेलेगा भारत? PCB का BCCI को स्पेशल प्रस्ताव

Published: Fri, 18 Oct 2024 09:41 PM (IST)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम की भागीदारी को लेकर बीसीसीआई को लेटर लिखकर एक खास प्रस्ताव ...और पढ़ें

पीसीबी ने बीसीसीआई को लेटर लिखकर दिया खास प्रस्ताव।
पीसीबी ने बीसीसीआई को लेटर लिखकर दिया खास प्रस्ताव।

HighLights

  1. पीसीबी ने बीसीसीआई को लिखा लेटर
  2. चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के बदले दिया यह खास प्रस्ताव
  3. जयशंकर ने हाल ही में किया है पाकिस्तान दौरा

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की भागीदारी को लेकर पाकिस्तान हर हथकंडे अपना रहा है। विदेश मंत्री एस जयशंकर के पाकिस्तान दौरे ने इन चर्चाओं की हवा दे दी है कि भारतीय क्रिकेट टीम चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए पाकिस्तान जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, जयशंकर और उनके समकक्ष इशाक डार के बीच हुई बात में इस मुद्दे को भी उठाया गया था। इसके बाद पीसीबी ने बीसीसीआई को एक लेटर लिखकर एक स्पेशल प्रस्ताव दिया है।

क्रिकबज के अनुसार, पीसीबी ने बीसीसीआई को पत्र लिखकर कहा है कि अगर भारतीय टीम सुरक्षा कारणों के चलते पाकिस्तान में रहने से बच रही है तो हर मैच खेलने के बाद वापस चंडीगढ़ या नई दिल्ली जाना चाहेगी तो पूरी मदद की जाएगी। पीसीबी के एक अधिकारी ने इस व्यवस्था की पुष्टि करते हुए कहा कि पिछले दो मैचों के बीच लगभग एक सप्ताह का अंतराल है।

सरकार की मंजूरी जरूरी

गौरतलब हो कि बीसीसीआई ने अपना रुख साफ कर दिया है कि भारत चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान दौरा करेगा या नहीं, इसकी मंजूरी सरकार पर निर्भर करती है। मालूम हो कि अगर भारत, पाकिस्तान नहीं जाता है तो टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के तहत आयोजित होने की संभावना है। हालांकि, पीसीबी किसी भी तरह से भारत के सभी मैचों का आयोजन पाकिस्तान में ही कराना चाहता है और इसके लिए बीसीसीआई को नया प्रस्ताव भेजा है।

19 फरवरी से 9 मार्च तक खेला जाएगा टूर्नामेंट

बता दें कि पाकिस्तान की मेजबानी में चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित की जाएगी, जिसके मैच लाहौर, रावलपिंडी और कराची में खेले जाएंगे। पीसीबी ने लॉजिस्टिक सुविधा और सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए भारत के सभी मैच लाहौर में आयोजित करने की योजना बनाई है। इसके अलावा, लाहौर को इसलिए चुना गया, क्योंकि यह बॉर्डर के करीब है और मैच देखने के लिए भारतीय प्रशंसकों के लिए सीमा पार करना आसान होगा।

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का प्रस्तावित शेड्यूल

भारत के तीन मैच 20 फरवरी (बनाम बांग्लादेश), 23 फरवरी (बनाम पाकिस्तान) और 2 मार्च (बनाम न्यूजीलैंड) के लिए निर्धारित हैं। हाल ही में इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट के चेयरमैन ने एक बयान जारी कर कहा था कि भारत के बिना चैंपियंस ट्रॉफी का कोई विकल्प ही नहीं है। उन्होंने जय शाह से अपील की है कि वह इसके लिए कोई रास्ता निकालें।

यह भी पढ़ें- Champions Trophy: 'भारत के बिना चैंपियंस ट्रॉफी का कोई विकल्प नहीं', इंग्लैंड ने जय शाह के सामने रख दी यह मांग

यह भी पढे़ं- IND-PAK फिर खेलेंगे द्विपक्षीय सीरीज? जयशंकर और इशाक डार के बीच क्रिकेट पर क्या हुई बात?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।