PCB ने रिजवान और इमाम उल हक को दी सजा, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से किया बाहर; इन खिलाड़ियों को भी दिखाया बाहर का रास्ता
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया है। इस बार पीसीबी ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव किया है।

मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक को मिली सजा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक को फिर सजा दी है। दोनों को इंग्लैंड में खेली गई टेस्ट सीरीज के दौरान ड्रेसिंग रूम की खबरें बाहर लीक करने के कारण बीच दौरे से बाहर कर वापस पाकिस्तान भेज दिया गया था। अब इन दोनों को बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया गया है।
इन दोनों के अलावा पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट कप्तान शान मसूद और ओपनर साइम अयूब को भी कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया है। इनके अलावा अब्दुल्लाह शफीक, वसीम जूनियर, मोहम्मद हारिस और खुर्रम शाहजाद को भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया है।
इस कारण लिया फैसला
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिजवान और इमाम सहित बाकी खिलाड़ियों को इस कारण बाहर किया गया है क्योंकि नए टेस्ट कोच माइक हेसन युवाओं को मौका देना चाहते हैं और नई टीम तैयार करना चाहते हैं। इसी कारण पिछले साल की तुलना में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को पूरी तरह से बदला दिया गया है। इस बार पीसीबी ने नए मॉडल को अपनाने का फैसला किया है।
नए मॉडल के अनुसार, बाबर आजम और सलमान अली अगा को सिर्फ टेस्ट और वनडे के लिए कॉन्ट्रैक्ट दिए गए हैं। अजान अवैस, मोहम्मद अब्बास, साजिद खान और सउद शकील को सिर्फ टेस्ट कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है।
वहीं, अबरार अहमद, अराफत मिन्हास, फखर जमां, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ और शाहीन शाह अफरीदी को सिर्फ वनडे और टी20 का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। इसके अलावा अंडर-19 टीम के कई सितारों को भी डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में जगह मिली है।
लंबे समय से था इंतजार
पाकिस्तान के क्रिकेटर इस साल जून से बिना कॉन्ट्रैक्ट के खेल रहे थे। अब जो कॉन्ट्रैक्ट आया है वो जुलाई 2026 से लागू होगा और जून 2027 तक चलेगा। पाकिस्तान ने हाल ही में श्रीलंका को हरा दो साल बाद अपनी पहली टेस्ट जीत हासिल की है। उसने श्रीलंका को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से मात दी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।