विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PBKS Retained IPL 2027: हार्दिक की एंट्री के बाद पंजाब ने नेहाल वढेरा समेत 6 खिलाड़ियों को किया रिलीज, ऑक्शन में पेसर्स को करेंगे टारगेट

Published: Tue, 17 Nov 2026 11:36 PM (IST)

हार्दिक पांड्या के पंजाब किंग्स में शामिल होने के बाद टीम ने नेहाल वढेरा और लॉकी फर्ग्यूसन समेत 6 खिलाड़ियों ...और पढ़ें

पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हार्दिक पांड्या को ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल करने के बाद पंजाब ने कोई चौंकाने वाला नाम रिलीज नहीं किया है। पंजाब ने मुंबई को हार्दिक के बदले तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को दिया था। इसके बाद मार्कस स्टोइनिस के रिलीज होने की चर्चा थी लेकिन फ्रेंचाइजी ने उनके ऊपर भरोसा जताया है। पीबीकेएस ने नेहाल वढेरा को रिलीज कर दिया है, जो पिछले सीजन अच्छा खेल नहीं दिखा सके थे।

चोट की वजह से लगातार क्रिकेट से दूर रहने वाले तेज गेंदबाद लॉकी फर्ग्यूसन को भी रिलीज कर दिया है। पंजाब ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव नहीं किया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने आईपीएल 2025 का फाइनल खेला था और आईपीएल 2026 में भी लगातार छह मुकाबले जीते थे लेकिन उसके बाद लगातार मैचों में हार मिली, जिसकी वजह से टॉप-4 में नहीं पहुंच सके थे। अब आगामी सीजन में उनकी नजरें बेहतर प्रदर्शन पर होंगी।

पंजाब को पहले खिताब का इंतजार

पंजाब की टीम ने अब तक एक भी बार फाइनल नहीं जीता है। वे 2014 और 2025 में फाइनल तक पहुंचे लेकिन खिताब अपने नाम नहीं कर सके। ऐसे में आगामी सीजन में उनकी नजरें खिताब जीतने पर होंगी। पंजाब ने अर्शदीप को रिलीज कर दिया है और ऐसे में वे ऑक्शन में किसी तेज गेंदबाज पर दांव लगाना चाहेंगे। नीलामी में ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर भी होंगे, जिनके ऊपर पंजाब दांव लगा सकती है। मुंबई ने इन दोनों गेंदबाजों को रिलीज कर दिया है।

कितना बचा है PBKS का पर्स?

पंजाब के पास ऑक्शन के लिए बड़ा पर्स नहीं है। वे किसी एक खिलाड़ी के लिए बड़ी बोली लगा सकते हैं। ऐसे में किसी तेज गेंदबाज पर ही ये दांव खेलेंगे। अय्यर की कप्तानी वाली टीम के पास कुल 18.6 करोड़ रुपए का पर्स बचा हुआ है। उनके पास कुल छह स्लॉट खाली हैं, जिसमें एक ओवरसीज खिलाड़ी को भी शामिल कर सकते हैं।

रिटेन किए गए खिलाड़ी

श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोइनिस, हार्दिक पंड्या (ट्रेड), मार्को यान्सेन, शशांक सिंह, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, युजवेंद्र चहल, अजमतुल्लाह उमरजई, विष्णु विनोद, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, मुशीर खान, बेन ड्वारशुइस, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, हरनूर सिंह।

रिलीज किए गए खिलाड़ी

नेहाल वढेरा, लॉकी फर्ग्यूसन, पायला अविनाश, मिचेल ओवेन, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद।

यह भी पढ़ें- RR Retained IPL 2027: मोहम्‍मद शमी नुकसान के साथ बने 'रॉयल', राजस्‍थान ने रिटेन किए 17 खिलाड़ी; 27.05 करोड़ रुपये बचे

यह भी पढ़ें- MI Retained IPL 2027: मुंबई इंडियंस ने रिटेन किए 16 प्‍लेयर्स, 32.6 करोड़ रुपये लेकर मिनी नीलामी में आएंगे पांच बार के चैंपियन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।