श्रीलंका को ट्राई सीरीज से पहले लगा करारा झटका, प्रमुख बल्लेबाज हुआ बाहर; रिप्लेसमेंट का एलान
पाथुम निसांका हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण आगामी वनडे ट्राई सीरीज से बाहर हो गए हैं। 18 अक्टूबर से शुरू ...और पढ़ें

पाथुम निसांका (Pic Credit - X)
HighLights
पाथुम निसांका आगामी वनडे ट्राई सीरीज से हुए बाहर
लाहिरू उदारा को निसांका की जगह किया गया शामिल
पाकिस्तान और श्रीलंका के अलावा इंग्लैंड होगी तीसरी टीम
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंकाई टीम को पाकिस्तान में 18 अक्टूबर से शुरू होने वाली वनडे ट्राई सीरीज से पहले जोरदार झटका लगा है। पाथुम निसांका हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण बाहर हो गए हैं। श्रीलंका क्रिकेट ने गुरुवार को निसांका के बाहर होने की पुष्टि की।
बता दें कि निसांका को श्रीलंका के शुरुआती स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन उनकी उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर थी। श्रीलंकाई ओपनर को इंग्लैंड दौरे पर हैमस्ट्रिंग चोट लगी, जिसके कारण वो पाकिस्तान के खिलाफ हाल ही में संपन्न तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज से बाहर रहे थे।
किसको मिली जगह
बता दें कि पाथुम निसांका की जगह लाहिरू उदारा को श्रीलंकाई टीम में शामिल किया गया है। विकेटकीपर बल्लेबाज ने अब तक वनडे डेब्यू नहीं किया, लेकिन वो पांच टेस्ट और सात टी20 इंटरनेशनल मैचों में श्रीलंकाई टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
उदारा सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंकाई टी20 टीम का हिस्सा थे। वो हाल ही में संपन्न पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भी श्रीलंका के लिए खेले थे।
उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में अपना पहला अर्धशतक जमाया था। 29 साल के बल्लेबाज के नाम टेस्ट शतक भी दर्ज है। उन्होंने जुलाई 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 188 रन बनाए थे।
टेस्ट टीम में नाम शामिल
पाथुम निसांका भले ही आगामी वनडे ट्राई सीरीज से बाहर हो गए हो, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ 9 नवंबर से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए उनका नाम स्क्वाड में शामिल है। हालांकि, पाथुम निसांका की टेस्ट टीम में उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर करेगी।
बता दें कि वनडे ट्राई सीरीज में पाकिस्तान और श्रीलंका के अलावा इंग्लैंड की टीम हिस्सा लेगी। इस सीरीज की शुरुआत 18 अक्टूबर से होगी और फाइनल मुकाबला 31 अक्टूबर को खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें- PAK vs SL: कुसल मेंडिस ने बचाई लाज, श्रीलंका ने 8 विकेट से जीता आखिरी मुकाबला; पाकिस्तान के नाम हुई सीरीज
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान दौरे के लिए श्रीलंकाई टीम का एलान, नए कप्तान की घोषणा; 22 साल के खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
