विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PAK vs SL: कुसल मेंडिस ने बचाई लाज, श्रीलंका ने 8 विकेट से जीता आखिरी मुकाबला; पाकिस्तान के नाम हुई सीरीज

Published: Wed, 14 Oct 2026 10:26 AM (IST)

कुसल मेंडिस के दमदार 87 रनों की पारी की वजह से श्रीलंका ने आखिरी टी20 मुकाबला जीत लिया। हालांकि, सीरीज 2-1 से पाकिस्तान के नाम रही।

कुसल मेंडिस और साहिबजादा फरहान

कुसल मेंडिस और साहिबजादा फरहान

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कप्तान कुसल मेंडिस की नाबाद धमाकेदार पारी की वजह से श्रीलंका ने मंगलवार को तीसरे और आखिरी टी20 में पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया। हालांकि, पाकिस्तान ने शुरुआती दो मुकाबले जीतकर पहले ही सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली थी।

प्लेयर ऑफ द मैच मेंडिस ने 48 गेंदों में 87 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली। मेंडिस ने अपनी पारी में नौ चौके और चार छक्के जड़े। श्रीलंका को पाकिस्तान ने 169 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे मेहमान टीम ने 17.1 ओवर में ही हासिल कर लिया।

दो मेंडिस ने तोड़ी पाकिस्तान की कमर

कप्तान कुसल मेंडिस के अलावा, कामिंदु मेंडिस ने भी शानदार पारी खेली। वो कप्तान के साथ अंतिम तक क्रीज पर बने रहे और टीम की जीत सुनिश्चित की। कामिंदु ने 27 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाए।

मेंडिस और कामिंदु के बीच तीसरे विकेट के लिए नाबाद 55 गेंदों में 98 रनों की साझेदारी हुई, जिसकी वजह से श्रीलंका ने आसानी से जीत दर्ज की। मेंडिस ने 18वें ओवर में रजाउल्लाह की गेंद पर चौका लगाकर मैच को खत्म किया।

साबिहजादा फरहान बने प्लेयर ऑफ द सीरीज

पाकिस्तान ने इससे पहले कप्तान साहिबजादा फरहान के दमदार अर्धशतक की वजह से 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 168 रन बनाए थे। फरहान ने 47 गेंदों में सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 76 रन बनाए।

फरहान के अलावा, कोई दूसरा पाकिस्तानी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। अराफत मिन्हास ने आखिरी के ओवरों में आकर 20 गेंदों में 34 रन ठोककर अहम योगदान दिया। श्रीलंका की तरफ से दासुन शनाका ने तीन, नुवान थुसारा और ईशान मलिंगा ने दो-दो विकेट लिए।

फरहान का प्रदर्शन सीरीज में शानदार रहा। उन्होंने तीन मैचों में 238 रन ठोके। फरहान को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। पाकिस्तान ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली।

यह भी पढ़ें- जब 2019 वर्ल्‍ड कप सेमीफाइनल में हार के बाद MS Dhoni रो पड़े, ड्रेसिंग रूम में माही ने कही दिल की बात

यह भी पढ़ें- वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे T20I मैच से पहले टीम इंडिया को सता रहा डर, तिलक वर्मा ने बताया क्या होगा सबसे बड़ा खतरा?