विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्व भारतीय कोच का पंजाब किंग्स ने थामा हाथ, आईपीएल 2027 से पहले सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Published: Sat, 21 Nov 2026 06:57 PM (IST)

पंजाब किंग्स की टीम नए सीजन से पहले अपने कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव कर रही है। बॉलिंग कोच जेम्स होप्स और फील्डिंग कोच ब्रैड हैडिन पहले ही टीम से अलग हो गए हैं। 

पंजाब किंग्स (P.C - BCCI/IPL X)

पंजाब किंग्स (P.C - BCCI/IPL X)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब किंग्स की टीम ने आईपीएल 2027 से पहले अपने कोचिंग स्टॉफ में भारतीय दिग्गज को शामिल किया है। पंजाब किंग्स ने भारत के पूर्व बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे को टीम का नया बॉलिंग कोच बनाया है। वह टीम में जेम्स होप्स की जगह लेंगे। 
 
मुंबई इंडियंस की टीम ने कुछ दिन पहले ही पारस म्हाम्ब्रे को टीम से अलग करने का फैसला किया था। स्पोर्टस्टार' की रिपोर्ट के अनुसार, 54 साल के पारस म्हाम्ब्रे ने सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली है। वह आईपीएल 2027 से पहले पंजाब की टीम के साथ जुड़ जाएंगे।  पारस म्हाम्ब्रे पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग के साथ एक बार फिर काम करते नजर आएंगे। इससे पहले मुंबई इंडियंस में रिकी पोंटिंग और पारस म्हाम्ब्रे एक साथ काम कर चुके हैं। 
 

सपोर्ट स्टाफ में बदलाव कर रही है पंजाब किंग्स की टीम 

 
आईपीएल 2027 से पहले पंजाब किंग्स की टीम अपने सपोर्ट स्टाफ में बदलाव कर रही है। टीम के गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स और फील्डिंग कोच ब्रैड हैडिन टीम से अलग हो गए हैं। साईराज बहुतुले ने पिछले सीजन के तुरंत बाद फ्रेंचाइजी छोड़ दी थी और वह भारतीय पुरुष टीम के स्पिन-बॉलिंग कोच नियुक्त किए गए थे। 
 

2022 से 2024 तक टीम इंडिया की कोचिंग स्टॉफ का हिस्सा थे म्हाम्ब्रे


पारस म्हाम्ब्रे 2022 से 2024 के बीच भारतीय टीम में राहुल द्रविड़ के कोचिंग स्टाफ का अहम हिस्सा रहे थे। उनके कार्यकाल में भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 2024 में टी-20 वर्ल्ड का खिताब जीता था। टी-20 वर्ल्ड कप के बाद वह मुंबई इंडियंस के साथ आईपीएल 2025 में जुड़े थे। पारस म्हाम्ब्रे फिलहाल दुबई में हैं, जहां वह ILT20 में 'MI एमिरेट्स' के बॉलिंग कोच के तौर पर काम कर रहे हैं।
 

पिछले सीजन 5वें स्थान पर रही थी पंजाब किंग्स की टीम

 
पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल 2026 में पांचवें स्थान पर रही थी। पंजाब किंग्स की टीम ने 14 मैच में सात मैच में जीत दर्ज की थी, जबकि छह मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। 
 

यह भी पढ़ें- 'हर किसी को खुश नहीं कर सकते', मोहम्मद सिराज को बाहर करने पर सेलेक्टर्स के बचाव में उतरे कपिल देव

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।