विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले पाकिस्तान ने शुरू किया नया ड्रामा, ओपनिंग सेरेमनी में आने से किया इनकार

Published: Sat, 06 Sep 2025 01:38 PM (IST)Updated: Sat, 06 Sep 2025 01:52 PM (IST)

30 सितंबर से शुरू हो रहे महिला वनडे वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान ने बड़ा फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स ...और पढ़ें

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम नहीं लेगी ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम नहीं लेगी ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा

HighLights

  1. 30 सितंबर से शुरू हो रहा है आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप
  2. पाकिस्तान की टीम श्रीलंका में खेलेगी अपने सभी मैच
  3. ओपनिंग सेरेमनी में पाकिस्तान की टीम नहीं लेगी हिस्सा

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जाने वाले आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 30 सितंबर से हो रही है। इससे पहले ही पाकिस्तान ने बड़े फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी गुवाहाटी में होगी जिसमें श्रेया घोषाल परफॉर्मेंस देंगी, लेकिन इसमें पाकिस्तान की टीम हिस्सा नहीं लेगी।

पाकिस्तान के न्यूज चैनल जियो की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने फैसला किया है कि महिला टीम वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा नहीं लेगी। पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के संबंध काफी बिगड़ गए हैं। इसी के चलते एशिया कप में भारत और पाकिस्तान मैच का विरोध हो रहा है। महिला वर्ल्ड कप में भी इन दोनों टीमों का मैच होना है जिसका विरोध किया जा रहा है।

फोटोशूट में भी नहीं लेगी हिस्सा

ओपनिंग सेरेमनी में विश्व कप में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों की कप्तान शामिल होती हैं और अपने देश की नुमाइंदगी करती हैं। सिर्फ ओपनिंग सेरेमनी में से ही पाकिस्तान की टीम नदारद नहीं रहेगी बल्कि पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना कप्तानों के फोटोशूट के लिए भी भारत नहीं आएंगी।

पाकिस्तान की टीम अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगी। अगर ये टीम सेमीफाइनल में पहुंचती है तो ये मैच भी श्रीलंका में होगा और अगर फाइनल में जाती है तो भी ये मैच श्रीलंका में खेला जाएगा।

दोनों देशों के बीच में बना है फॉर्मूला

भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज नहीं हुई है। दोनों ही टीमें आईसीसी इवेंट और एशिया कप में ही टकराती हैं। लंबे समय से भारत ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। हालांकि, पिछले साल खेले गए वनडे वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम भारत आई थी। हाल ही में दोनों देशों के बीच एक फॉर्मूला तय हुआ है जिसके तहत किसी भी टूर्नामेंट या मैच के लिए भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी और न ही पाकिस्तान की टीम भारत आएगी। इसी फॉर्मूले को दोनों देश बनाए रखना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का एलान, 5 खिलाड़ियों का होगा 'डेब्यू', 3 धुरंधरों ने की चोट से वापसी

यह भी पढ़ें- विमेंस वर्ल्ड कप ओपनिंग सेरेमनी में Shreya Ghoshal बिखेरेंगी सुरों का जादू, 100 रुपये में मुकाबला देख सकेंगे फैंस