Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    WPL Closing Ceremony: MI vs DC के फाइनल में हुस्न का जलवा बिखेरेंगी नोरा फतेही, ग्लैमर का लगेगा तड़का

    Updated: Fri, 14 Mar 2025 03:32 PM (IST)

    WPL closing ceremony 2025 नोरा फतेही शनिवार को ब्रेबोर्न स्टेडियम में हरमनप्रीत कौर की मुंबई इंडियंस (MI) और मेग लैनिंग की दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच होने वाले ग्रैंड फिनाले से पहले परफॉर्म करेंगी। बीसीसीआई और डब्ल्यूपीएल ने इसकी पुष्टि की है। दिल्ली ने रिकॉर्ड तीसरी बार सीधे फाइनल में एंट्री मारी है। वहीं मुंबई ने एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात जायंट्स को मात दी है।

    Hero Image
    दिल्ली और मुंबई के फाइनल मैच से पहले परफॉर्म करेंगी नोरा फतेही।

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सनसनी नोरा फतेही महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के फाइनल में अपने हाई-एनर्जी प्री-मैच परफॉर्मेंस से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। शनिवार, 15 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में होने वाले फाइनल में मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच रोमांचक मुकाबला होगा। फैंस नोरा की शानदार कोरियोग्राफी और चार्ट-टॉपिंग हिट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो इस फाइनल में चार चांद लगा देंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डब्ल्यूपीएल के आधिकारिक इंस्टाग्राम ने पोस्ट करते हुए कहा, नोरा फतेही टाटा महिला प्रीमियर लीग में एक ऐसा प्रदर्शन ला रही हैं जिसे आप कभी नहीं भूलेंगे! यह पूरी तरह से आग, चमक और नॉनस्टॉप ऊर्जा से भरपूर होने वाला है।

    बॉलीवुड में खास पहचान

    33 साल की नोरा फतेही कनाडा में जन्मी बॉलीवुड अभिनेत्री, डांसर और गायिका हैं, जो भारतीय फिल्मों में अपने आकर्षक अभिनय के लिए जानी जाती हैं। उन्हें फिल्म सत्यमेव जयते के "दिलबर" और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म स्त्री के "कमरिया" जैसे हिट डांस नंबरों के लिए प्रसिद्धि मिली। अभिनय के अलावा, नोरा को उनके सोशल मीडिया प्रभाव और म्यूजिक एलबम में योगदान के लिए भी जाना जाता है।

    दिल्ली लेना चाहेगी पुरानी हार का बदला

    गौरतलब हो कि मेग लैनिंग की अगुआई वाली दिल्ली कैपिटल्स दो साल पहले (2023) एमआई के खिलाफ अपनी हार का बदला लेना चाहेगी। पहले दो सीजन की तरह, डीसी इस बार 10 अंकों और +0.396 के नेट रन रेट के साथ तालिका में शीर्ष पर रही, जिसने आठ में से पांच गेम जीते। लीग चरण में, कैपिटल्स ने दोनों बार MI को हराया, पहले वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में दो विकेट से और फिर बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में नौ विकेट से।

    मुंबई ने गुजरात को हराया

    इसलिए, फाइनल में DC को मनोवैज्ञानिक बढ़त मिलेगी, लेकिन गुरुवार को एलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स को 47 रनों से हराने के बाद हरमनप्रीत कौर की मुंबई इंडियंस का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ होगा। नैट साइवर-ब्रंट, हेली मैथ्यूज, कप्तान हरमनप्रीत और अमेलिया केर ने उनके लिए हर विभाग में शानदार प्रदर्शन किया है।

    यह भी पढे़ं- MI W vs GG W: मुंबई ने फाइनल में दिल्ली से तय की भिड़ंत, गुजरात पर दर्ज की धमाकेदार जीत