विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CPL में गरजा निकलोस पूरन का बल्ला, 16 गेंदों पर ही बना डाले 82 रन, फिर भी 3 रनों से छूटा शतक

Published: Sun, 01 Sep 2024 10:42 AM (IST)Updated: Sun, 01 Sep 2024 10:50 AM (IST)

निकोलस पूरन ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में दमदार बल्लेबाजी की थी। अपनी ...और पढ़ें

निकोलस पूरन ने सीपीएल में जमकर मचाई मार
निकोलस पूरन ने सीपीएल में जमकर मचाई मार

HighLights

  1. निकोलस पूरन ने सीपीएल में खेली तूफानी पारी
  2. निकोलस पूरन फिर भी तीन रनों से शतक से चूक
  3. नाइट राइडर्स ने बनाया लीग का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। निकोलस पूरन टी20 के बेहतरीन बल्लेबाज हैं। वह दिन ब दिन गेंदबाजों में अपना खौफ फैलाते जा रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई सीरीज में उन्होंने कोहराम मचाया था और अब कैरिबियन प्रीमियर लीग में भी उनका बल्ला जमकर चमका है। ऐसा चमका है कि गेंदबाज कांप उठे। तूफानी पारी खेलने के बाद भी पूरन दो काम करने से चूक गए।

सीपीएल में शनिवार रात को त्रिनबागो नाइट राइडर्स का सामना सेंट किट एंड नेविस से था। पूरन, कायरन पोलार्ड की कप्तानी वाली नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने इस मैच में तूफानी पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई।

यह भी पढ़ें- CPL 2024: आजम खान के मुंह पर लगी गेंद, पिच पर गिरे और हो गए आउट, देखें हैरान करने वाला Video

कर दी छक्कों की बरसात

नाइट राइडर्स ने मैच में पहले बल्लेबाजी की। जेसन रॉय और सुनील नरेन की जोड़ी ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए चार ओवरों में 44 रन जोड़े जिसमें से 38 रन अकेले नरेन के थे। नरेन यहां आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 19 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और तीन छक्के मारे। कुछ देर बाद जेसन भी छह रन बनाकर आउट हो गए।

फिर उतरे पूरन और मैदान पर आ गया तूफान। उन्होंने आते ही तेजी से रन बनाए। गेंदबाजों के लिए पूरन शामत लेकर आए। पूरन ने 43 गेंदों पर सात चौके और नौ छक्कों की मदद से 97 रनों की पारी खेली। यानी अगर उनके चौके-छक्कों से बटोरे रनों की गिनती की जाए तो पूरन ने 16 गेंदों पर 82 रन तो ऐसे ही बना दिए। बाकी 15 रन उन्होंने दौड़कर बनाए। पूरन अपना शतक पूरा नहीं कर सके। 18वें ओवर की चौथी गेंद पर एनरिक नॉर्खिया ने उन्हें आउट किया।

कार्टी ने भी किया कमाल

पूरन अकेले नहीं लड़ रहे थे। उनके साथ थे केसी कार्टी। कार्टी ने भी अपना तूफानी अंदाज दिखाया। कार्टी ने 35 गेंदों का सामना कर नौ चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 73 रन बना दिए। पूरन और कार्टी के बीच 59 गेंदों पर 122 रनों की साझेदारी हुई जिससे नाइट राइडर्स की टीम 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 250 रन बनाने में सफल रही।

ये सीपीएल में तीसरा सबसे बड़ा टोटल है। सीपीएल में सबसे बड़े टोटल का रिकॉर्ड भी नाइट राइडर्स के नाम है। इस टीम ने 13 सितंबर को जमैका के खिलाफ दो विकेट खोकर 267 रन बनाए थे।

सेंट किट्स फेल

इस विशाल स्कोर के सामने सेंट किट्स की टीम बुरी तरह से फेल हो गई। पूरे 20 ओवर खेलने के बाद ये टीम आठ विकेट खोकर 206 रन ही बना सकी। उसकी तरफ से मिकली लुइस ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए।

यह भी पढ़ें- Dwayne Bravo Retirement: ड्वेन ब्रावो ने किया संन्‍यास का एलान, टी20 क्रिकेट में चटकाए सर्वाधिक विकेट