विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने बीच मैच में बदली अपनी प्लेइंग-11, मैट फिशर को अचानक किया शामिल; बड़ी वजह आई सामने

Published: Sat, 07 Nov 2026 12:31 PM (GMT+05:30)

भारत के खिलाफ शनिवार को हो रहे मुकाबले में न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11 में अचानक मैट फिशर की एंट्री हुई है। उन्हें ब्लेयर टिकनर की जगह शामिल किया गया है।

मैट फिशर

मैट फिशर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के खिलाफ चल रहे दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11 में अचानक बदलाव हो गया है। मैट फिशर की प्लेइंग-11 में एंट्री हुई है। उन्हें ब्लेयर टिकनर की जगह टीम में शामिल किया गया है।

टिकनर को 41वें ओवर में अंशुल कंबोज की गेंद कान के थोड़े नीचे ही जाकर लगी, जिसकी वजह से खून भी बहा। टिकनर की इस स्थिति को देखते हुए फिशर को कनकशन रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में लाया गया।

भारत को मिला सिर्फ 135 रन का लक्ष्य

न्यूजीलैंड की पारी सिर्फ 134 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड की ओर से सिर्फ डैरिल मिचेल का बल्ला चला। उन्होंने 55 रनों की पारी खेली। उनके अलावा, कप्तान मिचेल सैंटनर ने 31 रन बनाए।

भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर कहर बरपाया। न्यूजीलैंड के आठ बल्लेबाज दहाई का आकड़ा भी नहीं छु पाए। भारत की ओर से गुरनूर बराड़ ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। उन्होंने अपने 10 ओवर के स्पेल में सिर्फ 30 रन खर्च किए।

इसके अलावा, आकिब नबी ने 7 ओवर में 31 रन देकर दो विकेट झटके। वहीं अंशुल कंबोज को 8 ओवर में 25 रन देकर दो सफलता मिली, जबकि अक्षर पटेल ने 9 ओवर में 28 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए।

खबर लिखे जाने तक भारत ने 5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 20 रन बना लिए हैं। भारत को अभी भी 115 रनों की जरुरत है। रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर क्रीज पर मौजूद हैं।

भारत है सीरीज में आगे

भारतीय टीम इस समय पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हैं। भारत ने पहले मैच में न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त दी थी। भारत ने न्यूजीलैंड को ऑकलैंड में सिर्फ 185 रन पर समेटा था।

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने 51 गेंदों में 74 रनों की तूफानी पारी खेली और 23वें ओवर में भारतीय टीम को जीत दिला दी। अब टीम इंडिया की नजर दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने की ओर एक और कदम बढ़ाने पर होगी।

यह भी पढ़ें- Ind vs Nz 2nd ODI Live Score: भारत को लगा बड़ा झटका, विराट कोहली सिर्फ 7 रन बनाकर लौटे पवेलियन

यह भी पढ़ें- IND A vs NZ A: जायसवाल के शतक और सुदर्शन के फिफ्टी से भारत मजबूत, बारिश की वजह से पहला दिन समय से पहले खत्म

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।