Ind vs Nz 2nd ODI Live Score: न्यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका, आकिब नबी ने विल यंग को भेजा पवेलियन
New Zealand vs India, 2nd ODI Live Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज दूसरा वनडे मुकाबला आज वेलिंगटन में हो रहा है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा वनडे लाइव
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में होगा। भारतीय टीम ने बुधवार को ऑकलैंड में हुए पहले वनडे को पांच विकेट से जीत लिया था। अब शुभमन गिल की टीम की नजर सीरीज जीत की तरफ एक और कदम बढ़ाने पर होगी। वहीं न्यूजीलैंड सीरीज को बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। विराट कोहली ने पहले मैच में शानदार अर्धशतक जड़ा था। टीम को एक बार फिर उनसे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी।