विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने किया संन्यास का एलान, पार्थिव पटेल के साथ कर चुका है ओपनिंग

Published: Fri, 09 Oct 2026 10:04 AM (GMT+05:30)

न्यूजीलैंड के क्रिकेटर जीत रावल ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले पेशेवर क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की ...और पढ़ें

जीत रावल ने किया टीम का एलान

जीत रावल ने किया टीम का एलान

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड क्रिकेट इसी महीने भारतीय टीम की मेजबानी करेगा। टीम इंडिया कीवी टीम के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। सीरीज से पहले न्यूजीलैंड के एक खिलाड़ी ने पेशेवर क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। इस खिलाड़ी का नाम है जीत रावल। जीत ने साल 2016 से 2020 तक न्यूजीलैंड के लिए 24 टेस्ट मैच खेले हैं।

जीत ने इन 24 टेस्ट मैचों में 1143 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 30.70 का रहा और उनके बल्ले से एक शतक निकला। वहीं सात बार उन्होंने 50 का आंकड़ा पार किया। जीत फर्स्ट क्लास में न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज माने जाते हैं। उन्होंने 164 फर्स्ट क्लास मैचों में 37.66 की औसत से 10,432 रन बनाए। इस फॉर्मेट में उनके बल्ले से कुल 24 शतक और 50 अर्धशतक निकले। जीत ने लिस्ट-ए में 96 मैचों में चार शतक और 18 अर्धशतक के दम पर 2714 रन बनाए। वहीं 76 टी20 में उनके बल्ले से 1484 रन निकले। उन्होंने अपने पूरे करियर में 15,000 से ज्यादा रन बनाए।

खुशी के साथ हुए विदा

नॉर्थन डिस्ट्रिक्ट्स क्रिकेट एसोसिएशन ने जीत के हवाले से लिखा है, "मैंने बेहद सम्मान और गर्व के साथ यह फैसला किया है। मैं अपने फैसले से बेहद खुश हूं। मेरे बचपन का सपना न्यूजीलैंड के लिए खेलना था और मैं इसे गर्व की तरह देखता हूं। यह सिर्फ मेरा सपना नहीं था, बल्कि मेरे पिता का भी सपना था। हमने एक मौका देखा और वह परिवार लेकर यहां आ गए ताकि मैं अपना सपना जी सकूं।"

38 साल के जीत ने साल 2008 में अपने करियर की शुरुआत की थी। उस साल उन्होंने ऑकलैंड के लिए अपना पहला फर्स्ट क्लास मैच खेला था।

गुजरात से था नाता

वैसे जीत का भारत से नाता रहा है। वह मूल रूप से गुजरात के रहने वाले हैं और यहीं उन्होंने अपना बचपन बिताया था। वह भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल के ओपनिंग पार्टनर रह चुके हैं। दोनों ने अहमदाबाद के विद्यानगर स्कूल में एक साथ ओपनिंग की थी। वह न्यूजीलैंड के घरेलू क्रिकेट में सबसे सफल ओपनर के तौर पर गिने जाते हैं। दिसंबर 2025 में नॉर्थन डिस्ट्रिक्स की तरफ से खेलते हुए वह न्यूजीलैंड के 30वें बल्लेबाज बने जिसने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 10,000 रनों का आंकड़ा छुआ।

जीत ने साल 2016 में अपना पहला इंटरनेशनल टेस्ट मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। उन्होंने अपना पहला टेस्ट शतक जमाने के लिए 28 पारियां लीं जो उनका इकलौता शतक भी है। वह 2021 में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने वाली न्यूजीलैंड टीम का भी हिस्सा रहे।

यह भी पढ़ें- भारत ने न्‍यूजीलैंड दौरे के लिए T20I स्‍क्‍वाड का किया एलान, भुवनेश्‍वर कुमार की हुई वापसी

यह भी पढ़ें- IND vs NZ T20I Series: न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए किया टीम का एलान, चोट के कारण रचिन रवींद्र बाहर