विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न्यूजीलैंड टीम में आया 6 फीट 6 इंच की हाइट वाला गेंदबाज, ऑस्ट्रेलिया को दिखाएगा तारे; टेस्ट सीरीज के लिए कीवी टीम का एलान

Published: Sat, 28 Nov 2026 08:09 AM (IST)

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा की है। इस टीम में छह फीट छह इंच के तेज गेंदबाज माइकल राए और विल ओ रोर्के को शामिल किया गया है।

ऑस्ट्रेलियाई सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का एलान

ऑस्ट्रेलियाई सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का एलान 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है। सेलेक्टर्स ने इस सीरीज के लिए छह फीट छह इंच के गेंदबाज को चुना है। इसके अलावा एक और गेंदबाज को टीम में वापस बुलाया गया है।

न्यूजीलैंड ने इस सीरीज के लिए सात तेज गेंदबाजों को चुना है। विल ओ रोर्के की टीम में वापसी हुई है। वहीं, माइकल राए को वापस बुलाया गया है। माइकल ही वो छह फीट छह इंच वाले गेंदबाज हैं। वह न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट डेब्यू कर चुके हैं।

भारत के खिलाफ मिला आराम

विल को भारत के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज से आराम दिया गया था। वह वनडे और टी20 टीम का भी हिस्सा नहीं थे। वह आखिरी बार इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेले थे। अभी तक उन्होंने 14 टेस्ट मैचों में 49 विकेट लिए हैं जिसमें दो फाइव विकेट हॉल शामिल हैं। वहीं, माइकल ने पिछले समर में वेलिंग्टन में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। फर्स्ट क्लास में उनके नाम 238 विकेट हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए अभी तक दो टेस्ट मैच खेले हैं और आठ विकेट लिए हैं।

जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछले साल अगस्त में टेस्ट डेब्यू करने वाले मैट फिशर भी टीम में चुने गए हैं। वह भारत के खिलाफ तीनों सीरीजों में टीम का हिस्सा हैं। वह ब्लेयर टिकनेर के रिप्लेसमेंट के तौर पर दूसरे टेस्ट मैच में आए थे।

सैंटनर को नहीं मिली जगह

चोट के कारण भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए बाएं हाथ के स्पिनर मिचेल सैंटनर और टिकनेर को टीम में जगह नहीं मिली है। यह दोनों अभी अपनी चोट को ठीक करने पर ध्यान दे रहे हैं और रिहैब में हैं। फिट होने के बाद यह दोनों टीमों के साथ जुड़ सकते हैं।

न्यूजीलैंड टीम:-

टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडल (विकेटकीपर), डेवन कॉन्वे, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मैट हेनरी, काइल जेमिसन, डेरिल मिचेल, हेनरी निकल्स, विल ओ रोर्के, ग्लेन फिलिप्स, माइकल राए, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, विल यंग।

यह भी पढ़ें- Ind vs NZ Live Score, 2nd Test Day 2: काइल जेमिसन ने भारतीय टीम को दिया दूसरा झटका, पडिक्कल को लौटाया पवेलियन

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: संकटमोचक टॉम ब्लंडल शतक से चूके, आकाशदीप ने खोला 'पंजा'; न्यूजीलैंड की पहली पारी का हुआ अंत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।