इमरान खान के समर्थन का इंग्लैंड के दिग्गजों ने भुगता नुकसान, पीसीबी ने नहीं दी नौकरी
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड के माइकल एथर्टन और नासिर हुसैन को आगामी ट्राई सीरीज के कमेंट्री पैनल से बाहर ...और पढ़ें

इंग्लैंड के दिग्गजों को पीसीबी ने किया नजर अंदाज

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इंग्लैंड के दो दिग्गज कमेंटेटरों को नौकरी नहीं दी है और इसका कारण उनका इमरान खान का समर्थन करना माना जा रहा है। पाकिस्तान को इंग्लैंड और श्रीलंका के साथ ट्राई सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 18 अक्टूबर से हो रही है और यह सीरीज 31 तक चलेगी।
इस सीरीज के लिए पीसीबी ने अपने कमेंटेटरों की लिस्ट जारी की जिसमें इंग्लैंड के माइकल एथर्टन और नासिर हुसैन का नाम नहीं है। दो महीने पहले इन दोनों ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू किया था जो इस समय जेल में बंद हैं।
इमरान के फेवर में उठाई आवाज
यह दोनों उन लोगों में से रहे हैं जिन्होंने लगातार इमरान खान को जेल से छोड़ने को लेकर आवाज उठाई है और पाकिस्तान को निशाने पर लिया है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को रावलपिंडी जेल में कैद किया गया है। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दो महीने पहले लॉर्ड्स में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान एथर्टन ने इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके पिता को जेल में मारने की साजिश की जा रही है।
इस बात से पीसीबी नाराज था। उस समय मीडिया रिपोर्ट्स में यह तक बताया गया था कि पाकिस्तान मैच का बायकॉट कर सकता है। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं था।
एथर्टन ने लगाए थे आरोप
इसके बाद एथर्टन ने हुसैन के साथ एक पॉडकास्ट किया था और इमरान को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया था। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान हर लिहाज से इमरान खान के अस्तित्व को खत्म करने पर तुला हुआ है जो गलत है। इसी को लेकर पाकिस्तान इन दोनों से नाराज है और संभवतः यही कारण है कि जो शख्स हमेशा उसके कमेंट्री पैनल में होते थे उनको लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है।
