विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हम पर दबाव है', पाकिस्तानी बल्लेबाज ने खोली PCB की पोल; खिलाड़ियों पर डाला जा रहा है प्रेशर

Published: Sun, 18 Oct 2026 11:27 AM (IST)

पाकिस्तानी बल्लेबाज फखर जमां ने खुलासा किया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) खिलाड़ियों पर आईसीसी ट्रॉफी जीतने का दबाव ...और पढ़ें

पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर है दबाव

पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर है दबाव

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज फखर जमां ने ऐसा बयान दिया है जिससे पता चलता है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अपने खिलाड़ियों पर दबाव डालने की कोशिश कर रहा है। मामला टीम के लंबे समय से चले आ रहे आईसीसी ट्रॉफी न जीतने का है और बोर्ड ने इसके लिए खिलाड़ियों से सवाल-जवाब किए।

पाकिस्तान ने सरफराज अहमद की कप्तानी में साल 2017 में अपनी आखिरी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी जब फाइनल में भारत को मात दी थी। इसके बाद टीम यह काम नहीं कर सकी है। पीसीबी इसे लेकर चिंतित है और उसने शनिवार को टीम के खिलाड़ियों से इस बारे में बात की। बोर्ड की कोशिश है कि टीम अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को जीते और आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म करे।

हम पर दबाव है

फखर ने बैठक के बाद बताया कि टीम पर आईसीसी ट्ऱॉफी जीतने का दबाव है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में फखर के हवाले से लिखा है, "एक टीम के तौर पर हम पर दबाव है कि हम आईसीसी ट्रॉफी में अच्छा करें। हमारी देश का आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म करने को लेकर गंभीर चर्चा हुई है। यह स्वाभाविक बात है कि लोग निराश होंगे क्योंकि पाकिस्तान लंबे समय से आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीता है। हम यह भी जानते हैं कि जब हम अच्छा करते हैं तो हमारे ऊपर प्यार बरसाया जाता है।"

उन्होंने कहा, "जब आप अच्छा करते हो तो लोग आपके ऊपर प्यार बरसाते हैं, लेकिन जब आप अच्छा नहीं करते हो तो जाहिर तौर पर लोग निराश होते हैं। चाहे सीनियर हो या जूनियर, हर खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करना चाहता है।"

मिलती है खुशी

फखर ने कहा कि जब आप ट्रॉफी जीतते हो तो अलग तरह की खुशी मिलती है। उन्होंने कहा, "ट्रॉफी जीतने के बाद एक देश के तौर पर आप जो खुशी महसूस करते हो वो अलग होती है। हम उम्मीद करते हैं कि हमारी टीम पाकिस्तान में ट्रॉफी लेकर आएगी।"

पाकिस्तान ने अभी तक सिर्फ तीन ही आईसीसी खिताब जीते हैं। उसने पहला खिताब इमरान खान की कप्तानी में 1992 में वनडे वर्ल्ड कप के तौर पर जीता था। वहीं, दूसरा खिताब यूनिस खान की कप्तानी में साल 2009 में टी20 वर्ल्ड कप के रूप में जीता था। इसके बाद सरफराज की कप्तानी में साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।

यह भी पढ़ें- PAK vs SL: फरहान और माज सदाकत के दम पर पाकिस्तान ने श्रीलंका को धोया, रिकॉर्ड जीत हासिल कर सीरीज पर जमाया कब्जा

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के आए बुरे दिन, बड़ी मुश्किल से मिला एक ब्रॉडकास्टर; जैसे-तैसे आधे दम में बेचे राइट्स